Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
नाभि में हल्दी लगाना होता है फायदेमंद, जानें इसे लगाने का तरीका
आपने अक्सर नाभि में घी और विभिन्न प्रकार के तेल लगाने के फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने नाभि में हल्दी लगाने के फायदों के बारे में सुना है। हल्दी में कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटैशियम और आयरन जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। ये एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होती है, जो पाचन क्रिया से लेकर त्वचा की समस्याओं में भी कारगर है। कई तरह की परेशानियों में हल्दी के सेवन से लेकर उसका लेप भी लगाया जाता है।

इम्यूनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद
रात में नाभि में हल्दी लगाकर सोने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी और वजन कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है।

पाचन तंत्र में सहायक
पाचन तंत्र शरीर के सबसे जरूरी भागों में से एक है। अगर खाने का सही ढंग से पाचन न हो तो शरीर में कई बीमारियां हो सकती है और हम जानते हैं कि हल्दी में फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है। भोजन पचाने के लिए फाइबर एक जरूरी तत्व है। इसलिए पेट दर्द या अपच की स्थिति में आप नाभि पर हल्दी रखकर आराम कर सकते हैं।

इंफेक्शन से करे बचाव
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो, सर्दियों के मौसम में कई तरह की वायरल बीमारियां और सर्दी-जुकाम ठीक करने में आपकी मदद करता है। नाभि पर हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर लगाने पर बीमारियां दूर रहती है। इसके अलावा सर्दी-खांसी में भी जल्दी राहत मिलती है।

पीरियड्स में दर्द से राहत
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन की शिकायत होती है। नाभि हमारे शरीर का मुख्य केंद्र होता है। ऐसे में अगर नाभि में हल्दी लगाने से आपको आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और परेशानी में लाभ मिलेगा।

ऐसे लगाएं हल्दी
नाभि में हल्दी हमेशा ऐसे समय लगाएं जब आप कम-से-कम 1-2 घंटे आराम करने जा रहे हों ताकि नाभि के द्वारा आपका शरीर हल्दी के गुणों का अवशोषण कर सके। नाभि में हल्दी सरसों या नारियल तेल के साथ लगाएं, क्योंकि तेल में मिलाकर लगाने पर हल्दी के गुण त्वचा पर जल्दी से काम करने लगेंगे। पेट में दर्द की शिकायत होने पर नाभि में हल्दी लगाने के बाद हल्के हाथों से पेट की मालिश भी कर सकते हैं.



Click it and Unblock the Notifications
