Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
गर्म नहीं ठंडे दूध पीने के होते हैं कई फायदे, नहीं जानते होंगे आप
हम में से कई लोग गर्म दूध पीना पसंद करते हैं। गर्म दूध पीने से नींद अच्छी आती है, ये आप जानते ही हैं। ये सर्दी-जुकाम के लिए असरदार प्राकृतिक उपाय है। लेकिन क्या आप जानते है ठंडा दूध पीने के भी कई फायदे होते है। ठंडा दूध पीने से जहां एसिडिटी से तुरंत राहत मिलती है वहीं इसे लगाने से आपकी त्वचा नर्म व मुलायम हो जाती है। ठंडे दूध के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

एसिडिटी से राहत
एसिडिटी के दौरान पेट में होने वाली जलन से बचने के लिए ठंडा दूध पीना बहुत लाभकारी होता है। दूध में लेक्टिक एसिड (lactic acid) होते हैं जो पेट की एसिटिडी को शांत कर देते हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद कैल्शियम की उच्च मात्रा एसिड बनने से रोकती है और अतिरिक्त एसिड को अवशोषित कर लेती है। दो चम्मच इसबगोल को ठंडे दूध में मिलाकर खाने के बाद पी लें। इससे एसिडिटी नहीं होगी।

पाचन क्रिया में मददगार
ठंडे दूध में वातहर यानि एसिडिटी दूर करने वाले तत्व होते हैं, जो कि पाचन क्रिया में बहुत मदद करते हैं। इसकी मदद से फूड पाइप के अंदर जमा फैट यानी घी-तेल भी साफ हो जाता है। आप दूध को पाचन क्रिया बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसमें अदरक या काली मिर्च भी मिला लें।

नेचुरल फेस क्लेंज़र
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड तत्व त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालता है।

डीहाइड्रेशन होने से बचाता है
ठंडे दूध में एलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को डीहाइड्रेशन होने से रोकते हैं। अगर आप दिन में दो गिलास ठंडा दूध पीते हैं तो आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट बना रहेगा। दूध पीने का सबसे अच्छा समय है कि इसे सुबह पिया जाए।



Click it and Unblock the Notifications
