Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सोने से पहले दूध में सौंफ मिलाकर पीएं, हैरान कर देने वाले होंगे फायदे
वैसे तो सौंफ खाना खाने के बाद खाई जाती है, या मसाले के तौर पर खाना पकाने में इस्तेमाल होती है। लेकिन सौंफ के उपयोग का एक और अहम तरीका है जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं। वो तरीका है सौंफ को दूध में डालकर पीना। जी हां, सौंफ का दूध के साथ ये गुणकारी मिलाप सेहत को कई फायदे देता है। रात में साने से पहले सौंफ वाला दूध पीने से पाचन भी अच्छा होता है और यह कई बीमारियों से भी बचाता है। यह दूध स्वादिष्ट भी लगता है। सौंफ वाला दूध पीने के फायदे जानते हैं

1. पाचन के लिए फायदेमंद
सौंफ को दूध मिलाकर सेवन करने से पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा सकता है। सौंफ वाला दूध पाचन को दुरुस्थ करने में कारगर साबित हो सकता है। हमारा खानपान ही हमारी पाचन समस्याओं का कारण बनता है ऐसे में यह कमाल की ड्रिंक पाचन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे कब्ज और एसिडिटी से भी छुटकारा मिल सकता है।

2. याद्दाश्त बढ़ाने में लाभकारी
माना जाता है कि सौंफ याद्दाश्त को बढ़ाती है। अगर सौंफ को दूध मिलाकर सेवन किया जाए तो यह आपके माइंड को फ्रेश करने के साथ-साथ याद्दाश्त बढ़ाने में भी फायदेमंद हो सकती है।

3. आंखों की रोशनी बढ़ाने में असरदार
अगर आप रोजाना सौंफ के दूध का सेवन करते हैं तो आपको आंखों से जुड़ी परेशानियों निजात मिल सकती है। हमारी दिनचर्या ऐसी हो गई है कि हम दिनभर स्किन के सामने बैठे रहते हैं ऐसे में आंखों में जलन और पानी आने की समस्या हो जाती है। यह ड्रिंक आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

4. कोलेस्ट्रॉल को कर सकती है कंट्रोल
यह कमाल की ड्रिंक बेड कोलेस्ट्रॉल से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद मानी जाती है। सौंफ वाला दूध कोलेस्ट्ऱॉल को कंट्रोल करने के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। अगर आप इस ड्रिंक का हर रोजा सेवन करते हैं तो आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में आसानी से हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या में हमें डाइट पर काफी ज्यादा देने की जरूरत होती है।

5. अस्थमा के लिए भी फायदेमंद
सौंफ वाला दूध अस्थमा रोगियों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। अगर अस्थमा रोगी इस कमाल की ड्रिंक का रोजाना सेवन करते हैं तो इससे उन्हें राहत मिल सकती है। सांस से जुड़े समस्याओं के लिए सौंफ वाला दूध रामबाण साबित हो सकता है। यह हमार रेस्पिरेटरी सिस्टम में भी सुधार कर सकता है।

6. पीरियड्स के दर्द से मिलेगी राहत
यह एक ड्रिंक पीरियड्स के दर्द से राहत दिला सकती है. पीरियड्स के दौरान सौंफ वाले दूध का सेवन करने से पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा गुड़ के साथ सौंफ का सेवन करने से अनियमित पीरियड्स से भी छुटकारा मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
