Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्वारफली खाने के होते हैं कई फायदे, वजन से लेकर खून की कमी को करता है कम
ग्वार बीन्स यानि क्लस्टर बीन्स, कई लोग इसे ग्वार फली के नाम से भी जानते हैं। कई प्रकार के पोषक तत्वों से संपन्न ग्वार बीन्स सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। वजन कर करने, दिमाग तेज करने और ह्रदय जैसी परेशनी को दूर करने के लिए ग्वार बीन्स का सेवन करना सही माना जाता है। आज इस लेख में हम आपको ग्वार बीन्स के कुछ बेहतरीन फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगी।

वजन कम करने के लिए
बढ़ते वजन को कम करने के लिए ग्वार बीन्स बेहद ही सही सब्जी है। कहा जाता है कि ग्वार फली में अन्य सब्जी के मुकाबले अधिक मात्रा में फाइबर होते हैं, जो वजन को कम और मोटापा कम करने में काफी हेप्ल करते हैं। इसके लिए कई लोग सब्जी के साथ-साथ सलाद के रूप में भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

कब्ज और दस्त
अगर आप कज्ब और दस्त से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं तो आप उस परेशानी को दूर करने के लिए ग्वार बीन्स का इस्तमाल कर सकती हैं। कहा जाता है इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और दस्त जैसी समस्या को बहुत हद तक कम कर देता है। ग्वार बीन्स को लेकर यह भी कहा जाता है कि इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से पेट भी साफ रहता है।

हड्डियों को मजबूत करें
हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम का सेवन सेहत के लिए बेहद ज़रूरी होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्वार बीन्स को कैल्शियम का एक भंडार माना जाता है। कहा जाता है कि ग्वार बीन्स में मौजूद फॉस्फोरस और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करते और साथ-साथ उन्हें हेल्दी भी रखते हैं। इसके लिए आप इसे सब्जी या फिर सलाद के रूप में भी सेवन कर सकती हैं।

एनिमिया के लिए यह सब्जी बेस्ट
इसके अलावा ग्वार फली को ह्रदय और दिमाग के लिए सही माना जाता है। कई लोगों का मानना है की एनिमिया के लिए यह सब्जी बेस्ट उपाय है। हालांकि, इसके अधिक फायदे क लिए आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।



Click it and Unblock the Notifications
