Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अमरूद की पत्तियों में छिपा है सेहत का खजाना, लो स्पर्म काउंट वालों के लिए है वरदान
अमरूद ही नहीं, इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, कई पोषक तत्व और मेडिसिनल प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो सेहत को अमरूद से भी अधिक लाभ पहुंचाती हैं। जानें, अमरूद की पत्तियों के बारे में जो सेहत के लिए फायदेमंद कहलाते हैं।

जोड़ों का दर्द कर सकता है दूर
आज के समय में हर कोई किसी न किसी बीमारी का शिकार है किसी को कमर दर्द की परेशानी तो किसी को जोड़ों में दर्द। वहीं जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है उन लोगों के लिए अमरूद के पत्तों का लेप बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसे लगाने से दर्द से जल्द राहत मिल जाती है।

डायबिटीज में भी है फायदेमंद
हम सबके पता होगा कि अमरूद खाना डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत ही लाभकारी मानी जाता है। क्योंकि ये खून में शूगर की मात्रा को सही रखता है। लेकिन इसके साथ ही अमरूद के पत्तों के पानी शरीर में जटिल स्टार्च को भी शुगर में बदलने से रोकता है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

पेट दर्द दूर करने में मददगार अमरूद के पत्ते
अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, तो ऐसे में अगर किसी को पेट दर्द की समस्या हो रही है तो वह अमरूद के 5-6 पत्तों को अच्छे से साफ करके पानी में उबाल लें और फिर उस पानी के पी लें। ऐसा करने से जल्द पेट दर्द के राहत मिल जाएगी

दांत दर्द करे दूर
अगर किसी के अचानक से दांत दर्द या मुंह में छाले होने लग जाए तो ऐसे में अमरूद के पत्तों का पानी बहुत ही लाभदायक माना जाता है। अमरूद के पत्तों के पानी से गरारा करें। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

वजन घटाने में मददगार अमरूद के पत्ते
जो लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैंऔर उसके लिए की अलग-अलग तरह के प्रयास करते रहते हैं जैसे जिम जाना डाइटिंग करना आदि। तो ऐसे लोगों के लिए अमरूद के पत्तों का रस बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

डायरिया में दिलाए आराम
अक्सर हम सबको डायरिया एक आम परेशानी लगती है लेकिन डायरिया होने पर व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में अगर कोई डायरिया की परेशानी के परेशान है तो वह ढअमरूद के पत्ते का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे डायरिया की परेशानी जल्द दूर हो जाएगी।

चेहरे से पिंपल्स दूर करें
चेहरे को साफ और सुंदर रखना हर कोई चाहता है लेकिन अगर चेहरे पर पिंपल्स हो जाए तो वह देखने में बहुत ही बेकार लगते हैं। तो ऐसे में आप पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अमरूद के पत्ते का पानी इस्तेमाल करके जल्द छूटकारा पा सकते हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ाए
अधिकतर पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या रहती है। अमरूद की पत्तियों से बनी चाय की मदद से आप स्पर्म काउंट (Guava leaf tea benefits) को बढ़ा सकते हैं। इसकी पत्तियां प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाती हैं। पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण शुक्राणु (स्पर्म) विषाक्तता (Sperm toxicity) पर लाभकारी असर डालते हैं, जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।



Click it and Unblock the Notifications
