Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Corona: Immunity Booster है गिलोय का जूस, बीमारियों से रहेंगे दूर - अनेक फ़ायदे
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है। कोविड 19 से बचने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही हैं, लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोगों को कोरोना हो रहा है। इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करना जरुरी है। गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। गिलोय की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन पाया जाता है। गिलोय पावर ड्रिंक है जो कि इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। गिलोय की पत्तियों में बैक्टीरिया और वायरस समेत कई बीमारियों को खत्म करने में मददगार होती है। गिलोय का काढ़ा पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गिलोय का काढ़ा पीने से पुराना से पुराना बुखार ठीक किया जा सकता है। चलिए जानते हैं गिलोय के फायदे।

सांस संबंधी बीमारी के लिए फायदेमंद है गिलोय
गिलोय का इस्तेमाल करने से अस्थमा और खांसी को दूर किया जा सकता है। गिलोय में एंटी इंफ्लेमेटरी पाया जाता है जो कि सांसों संबंधित परेशानियों से राहत दिलाता है। गिलोय फेंफड़े को साफ रखने में मददगार होता है। अस्थमा रोगियों को गिलोय के सुखें डंठल का इस्तेमाल करना चाहिए। गिलोय के साथ आंवला मिलाकर इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी बीमारी जैसे एग्जिमा और सोराइसिस को दूर किया जा सकता है।

इम्युनिटी को करता है बूस्ट
गिलोय को इम्यूनिटी बूस्टर कहा जाता है। गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मदद करता है। गिलोय का सेवन से शरीर को कोरोना वायरस से बचाया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले गुण सर्दी जुकाम से बचाते है। अगर आप सर्दी जुकाम से परेशान है तो आप तुलसी के पत्तों के साथ गिलोय की डंठल को पानी में गर्म करके इसका सेवन करें। इससे सर्दी खांसी से राहत मिल जाएगी।

आंखों के लिए गिलोय
गिलोय आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। गिलोय का जूस पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

पाचन को बेहतर बनाता है गिलोय
गिलोय पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आंवले के साथ गिलोय का सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है। जो लोग अपच से परेशान रहते है वह छाछ के साथ गिलोय रस मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।

खून की कमी को करता है दूर
गिलोय में ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिनं पाया जाता है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार होता है। गिलोय का रस शरीर में टीनोस्पोरिक एसिड की कमी को पूरा करता है। एनीमिया के मरीज को गिलोय का सेवन करना चाहिए। गिलोय का सेवन करने से कोरोना वायरस के कहर से भी बचा सकता है। गिलोय की डंठल को पानी में डालकर पानी गर्म कर लें। इसके बाद इसे छानकर पी लें। गिलोय का स्वाद कड़वा होता है लेकिन यह वायरस से बचाने में काफी मददगार है।

गिलोय की पहचान कैसे करें
अधिकतर लोग गिलोय की पहचान नहीं कर पाते हैं। गिलोय की पत्तियां पान की पत्तियों की तरह होती है। पान के पत्तों और गिलोय के पत्तियों में रंग का फर्क होता है। गिलोय की पत्तियों का रंग ज्यादा गाढ़ा होता है। गिलोय ज्यादातर जंगली इलाको में पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
