Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आम ही नहीं इसकी पत्तियों भी होती है पौष्टिक, कान से लेकर पेट दर्द करें दूर
गर्मियों के सीजन में आम खाना तो हर किसी को खूब भाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और इनके अलावा कॉपर मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। केवल आम ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि आम का पत्ता भी उतना ही लाभदायक होता है जितना कि आम। इसे हर्बल मेडिसिन की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आम की नई पत्तियां लाल होती हैं जबकि पुरानी हो जाने पर इसकी पत्तियां डार्क हरी हो जाती है और धीरे-धीरे ये पीली होने लगती हैं। इन पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक होते हैं। जानते हैं आम के पत्तियों के फायदों के बारे में-

किडनी स्टोंस को करें दूर
किडनी में जमा होने वाले स्टोन्स से भी राहत दिलाता है। आम के पत्तों को पीस कर इसे रातभर के लिए पानी मे मिला कर रख दें। इसके बाद इसे सुबह उठकर पी लें इससे किडनी में होने वाले स्टोन्स नष्ट हो जाते हैं।
श्वास संबंधी बीमारियों से राहत
कोल्ड, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी बीमारियों के लिए ये काफी कारगर साबित होता है। आम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसमें थोड़ी शहद मिला लें अब इस पानी को पी जाएं। इससे गायब हुई आवाज भी वापस आ सकती है।

पेट रहता है साफ
पेट खराब होने जैसी समस्या में भी आम की पत्तियां एक रामबाण की तरह इलाज करती हैं। आम की पत्तियों को सुखा कर उसका पाउडर बना लें फिर इसे पानी में मिलाकर दिन में दो से तीन बार पीएं। नियमित तौर पर इसे पीने से पेट के सारे टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और आपका पेट साफ हो जाता है

कान के दर्द से राहत
आम की पत्तियां कानों के दर्द से भी राहत दिलाती हैं। कान का दर्द बेहद असहनीय होता है। आम के पत्तों का निचोड़ कर इसका जूस निकाल लें और इसकी बूंद कानों में डालें इससे कानों का दर्द बहुत जल्दी सही हो जाता है। ध्यान रहे कि इस्तेमाल करने से पहले इस जूस को गर्म कर लें।
जले में राहत देता है। जिस जगह पर आपकी त्वचा जल गई है वहां पर आम की पत्तियों को रखें इससे त्वचा जल्दी सही होती है और जलन में भी राहत मिलती है।

हिचकियां करें बंद
आम की पत्तियां हिचकी को भी बंद करती है। गले की अन्य समस्या और हिचकी आने की आदत को ये खत्म करता है। आम की कुछ पत्तियों को जलाकर इसका धुंएं को श्वास के जरिए अपने अंदर लें। इससे गले की समस्या और हिच
की सब खत्म हो जाते हैं।
थकान दूर करें
बेचैनी और थकान में राहत देता है। आम की कुछ पत्तियों को अपने नहाने के पानी में मिला दें और इससे स्नान करें। इससे बॉडी तरोताजा हो जाती है साथ ही थकान व बेचैनी से राहत मिलती है। इन तकलीफों से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे के तौर पर जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
