Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालतोड़ के दर्द ने कर दिया है बुरा हाल, घर बैठे करें इसका इलाज
बालतोड़- एक ऐसी समस्या, जो फुंसी से फोड़ा बन जाती है और इतनी तकलीफ देती है कि कई बार दर्द असहनीय हो जाता है। शरीर के किसी हिस्से का एक भी बाल जड़ से टूट जाता है तो वहां पहले एक गांठ बन जाता है। यह पहले एक फुंसी होता है, जिसमें कि धीरे-धीरे पस (मवाद) भरने लगता है और फिर यह बड़े जख्म में तब्दील हो जाता है।
बालतोड़ होना आम है, जोकि बहुत ही दर्दनाक होता है। असहयनीय दर्द के कारण शरीर में बैचेनी होती रहती है। एलोपैथी में दवाएं खाकर भी कभी-कभी राहत नहीं मिलती। लेकिन आपके घर में ही इसके कई ऐसे उपाय हैं, जिनके जरिए चुटकियों में राहत मिल जाती है।

हल्दी
हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटी इफ्लेमेटरी और नैचुरल ब्लड प्यूरिफायर पाए जाते हैं, जो कि चोट और सूजन में काफी आराम देता है। बालतोड़ की समस्या में इसे लगाकर आप दर्द और सूजन की समस्या से निजात पा सकते है।

नीम
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है। यह बालतोड़ को आपके शरीर से बिना किसी साइड इफेक्ट के दूर कर देता है। इसके लिए मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को पीसकर लेप बना लें और इसे लगा लें।

मेंहदी
मेंहदी कई तरह की एलर्जी से निजात दिलाता है। इसके ठंडे गुण के कारण यह जलन को शांत कर देती है। अगर आपको बालतोड़ वाली जगह में ज्यादा जलन हो रही है तो आप मेंहदी का इस्तेमाल कर सकते है। मेंहदी भिगोकर उसका गाढ़ा लेप तैयार करें और लगाएं, राहत मिलेगी।

प्याज
प्याज में एंटीसेप्टिक गुण होते है, जिसके कारण यह बालतोड़ के उपचार में काम आता है। इसके लिए प्याज का एक स्लाइस घाव पर रखें और उसपर कपड़ा बांध लें। एक-दो घंटे के बाद कपड़े को हटा लें, राहत होगी।

पान के पत्ते
बालतोड़ के इलाज के लिए पान के पत्ते बहुत कारगर साबित हो सकते है। इसके लिए पान के पत्ते को गर्म करके उसमें कैस्टर ऑयल लगाकर बालतोड़ पर रखकर कपड़े से बांध ले। 3-4 दिन में ही छुटकारा पाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
