Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
दाद की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं यह ये उपाय
दाद एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना अधिकतर लोगों ने कभी ना कभी किया ही है। दाद वास्तव में एक फंगल इंफेक्शन होता है, जो स्किन के उपरी हिस्से पर नजर आता है। यह आपकी स्किन के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। यह एक सिक्के के आकार में दिखता है। आमतौर पर, दाद की समस्या होने पर व्यक्ति को खुजली का अहसास होता है। जिसके उपचार की आवश्यकता होती है। इसके लिए कुछ आसान नेचुरल उपाय अपनाए जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान होम रेमिडीज के बारे में बता रहे हैं, जो दाद की समस्या का दूर करने में मदद कर सकते हैं-

साबुन और पानी से समस्या का हल
दाद को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए आवश्यक होता है कि आप उस स्थान की स्वच्छता को बनाए रखें और उस एरिया को सूखा रखें। दरअसल, नमी की उपस्थिति में कवक तेजी से फैलता है। आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आप किसी भी उपाय को दाद पर लगाने से पहले उस एरिया को साबुन और पानी से साफ करें। हालांकि, सावधानी के साथ प्रयोग किया जाना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा में जलन हो सकती है।

लहसुन का करें इस्तेमाल
लहसुन को लोग दाद के उपचार के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ऐसा कोई अध्ययन नहीं है, जो लहसुन को दाद के उपचार के लिए प्रभावी बनाता हो। लेकिन इसका उपयोग अक्सर संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। इसलिए लोग दाद से राहत पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करे। आप जैतून या नारियल के तेल में लहसुन की कलियों को कुचलकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपी स्किन पर लगाएं और ढक दें। करीबन 2 घंटे तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें।

टी ट्री ऑयल
दाद के लिए टी ट्री ऑयल एक बेहतरीन घरेलू उपचार साबित हो सकता है। हालांकि, यह एक एसेंशियल ऑयल है, इसलिए इसे सीधे स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। आप टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को नारियल के तेल में मिक्स करके कॉटन बॉल की मदद से स्किन पर अप्लाई करें। इस तेल के नियमित इस्तेमाल से आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा।

हल्दी है लाभकारी
हल्दी सिर्फ एक मसाला ही नहीं है, बल्कि यह एक बेहतरीन औषधि है। जिससे आप कई तरह की समस्याओं का इलाज कर सकते हैं। अगर आप स्किन के रोगों जैसे दाद, दाने, खुजली से परेशान हैं तो ऐसे में हल्दी का इस्तेमाल करें। हल्दी अपने विरोधी भड़काऊ गुण के कारण प्रभावी रूप से चकत्ते का इलाज कर सकती है। आप हल्दी में पानी या नारियल का तेल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और उसे दाद और उसके आसपास के क्षेत्र पर लगाएं।

एलोवेरा
एलोवेरा स्किन को सूदिंग इफेक्ट दिलाता है, जिसके कारण यह दाद के कारण होने वाली खुजली व जलन से भी राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एलोवेरा की पत्ती को लेकर उसका जेल निकाल लें। अब इसे उस जगह पर लगाएं, जहां पर दाद है। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

मुलेठी के पाउडर से होगा लाभ
मुलेठी स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। आप इसे दाद पर लगाने के लिए एक गाढ़ा पेस्ट बना सकते हैं। इसके लिए आप पेस्ट बनाने के लिए पानी में कुछ चम्मच पिसी हुई मुलेठी को मिलाकर उसे उबालें। एक बार जब यह उबल जाए, तो गैस को धीमा करके इसका एक गाढ़ा पेस्ट बनने दें। पेस्ट के हल्का ठंडा होने के बाद इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाएं और उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें। अंत में आप अपनी स्किन को क्लीन करें।



Click it and Unblock the Notifications
