Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डेस्क जॉब में आपकी सेहत का ख्याल रखेंगे यह योगासन
आज के समय में अधिकतर लोग अपना काम लैपटॉप से करते हैं और इसलिए उन्हें लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करना पड़ता है। डेस्क जॉब भले ही एक आरामदायक जॉब लगे, लेकिन वास्तव में यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। डेस्क जॉब करने वाले लोगों को अक्सर हाई ब्लड शुगर, उच्च कोलेस्ट्रॉल, शरीर में दर्द, कमजोर मांसपेशियों आदि कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे हृदय रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लें।
ऐसे कई योगासन हैं, जो ना केवल आपके शरीर को खोलते हैं, बल्कि इससे आपका दिन प्रतिदिन का तनाव भी काफी हद तक कम होता है। इतना ही नहीं, इन योगासनों के नियमित अभ्यास से डेस्क जॉब के कारण होने वाली समस्याओं को भी रिवर्स किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन योगासनों के बारे में-

अधोमुख शवासन
एक ऐसा आसन है, जो एक साथ आपके शरीर के कई अंगों पर काम करता है। विशेष रूप से, यह हमारे शरीर के गर्दन और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जब आप इस मुद्रा को करते हैं, तो आपके सिर में भी अधिक रक्त प्रवाह होता है। जिससे तनाव से राहत मिलती है। यह शरीर को स्ट्रेच करने के लिए एक बहुत अच्छा आसन है।
• इस आसन का अभ्यास करते समय मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। आपके दोनों पैरों के बीच हल्का गैप होना चाहिए।
• अब, दोनों हाथों को आगे करते हुए नीचे जमीन की ओर झुक जाएं।
• आपके हाथ जमीन परर होंगे और उंगलियों को सीधा रखें।
• अब, इस दौरान जितना संभव हो सके, कूल्हों को जितना संभव हो ऊपर उठाएं।
• कुछ देर तक इसी अवस्था में रूकें। अब वापिस सामान्य स्थिति में लौट जाएं।

उत्तानासन
यह एक ऐसा आसन है, जो कंधों को आराम देता है और आपको तनाव मुक्त रखता है। जब आप इससे ना केवल बॉडी स्ट्रेच होती है, बल्कि सिरदर्द व इनसोमनिया आदि समस्या भी दूर होती है।
• इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछाकर खड़े हो जाएं।
• दोनों पैरों के बीच में एक फीट की दूरी रखें।
• अब गहरी सांस लेते हुए हाथों को नीचे लेते हुए जाएं।
• इस स्थिति में आप हाथों से पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। हालांकि, ऐसा आवश्यक नहीं है। लेकिन आपके घुटने मुड़े हुए नहीं होने चाहिए।
• आप अपने सिर को पैरों से छू लें और कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रहें।
• अब आप सामान्य स्थिति में लौट आएं।

मार्जरीआसन
डेस्क जॉब करने वाले अधिकतर लोगों को अक्सर कमर दर्द की शिकायत रहती है। लेकिन अगर आप मार्जरीआसन का अभ्यास करते हैं तो इससे आपको ना केवल पीठ दर्द से राहत मिलती है, बल्कि यह तनाव को भी दूर करने में सहायक है।
• मार्जरी आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाएं और घुटनों और हाथ के बल घोड़े जैसी मुद्रा बना लें।
• इस स्थिति में आपके दोनों हाथ जमीन पर होंगे। साथ ही घुटनों को भी मैट पर रखें।
• अब अपनी कमर को बाहर तरफ की ओर खींचे, ताकि आपको पीठ में खिंचाव महसूस हो।
• इस स्थिति में जितना हो सके, अपनी कमर को ऊपर की तरफ उठाने का प्रयास करें। इस समय आपका चेहरा नीचे ही ओर होगा।
• अब आप पीठ को नीचे लेकर आएं और चेहरे को सामने की ओर करते हुए छाती में खिंचाव महसूस करें।
• साथ ही आप अपनी जीभ को भी बाहर निकालें।
• आप बार-बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।



Click it and Unblock the Notifications
