Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए खाएं पान के पत्तों का रसम, फूड ब्लॉगर ने शेयर की रेसिपी
आपने चटपटे- रसीले दक्षिण भारतीय के रसम की बहुत सारी वैरायटीज को चखा होगा, लेकिन हमें यकीन है कि आपने अभी तक पान की रसम न ही कभी चखी होगी और बनाई होगी। हाल ही में फूड ब्लॉगर सौम्या श्रीधर ने पान के पत्तों से बनने वाली रसम की रेसिपी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे झटपट तैयार किया जा सकता है। उन्होंने इंस्टाग्राम में इसकी रेसिपी शेयर करते हुए लिखा है कि "पान के पत्ते या वेठलाई रसम औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ ही काफी स्वादिष्ट होती है। सर्दी-खांसी और पाचन में भी मददगार होती है। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है।"
इसे बनाने का तरीका यहां बताया गया है।
सामग्री
4 - पान के पत्ते
2 - टमाटर
इमली, नींबू के आकार की छोटी मात्रा
10-लहसुन की कलियाँ
¾ बड़ा चम्मच - जीरा
1 बड़ा चम्मच - काली मिर्च
1-हरी मिर्च
2-सूखी लाल मिर्च
कुछ - करी पत्ता
1 चम्मच - हिंग/हींग
1 बड़ा चम्मच - सरसों के बीज
½ छोटा चम्मच - मेथी दाना
नमक स्वादअनुसार
मसाला के लिए घी
तरीका
*जीरा, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और लहसुन की कलियों के साथ मिक्सर में पान के पत्ते डालें। जब तक इस मिश्रण का पेस्ट गाढ़ा न हो जाएं तब तक इसे पीसे।
* इसके बाद, टमाटर डालें और मिश्रण के साथ मिलाएं।
* एक कड़ाही में घी, मेथी दाना, राई, हींग और करी पत्ता डालें। फूटने दो। इमली का पानी और नमक डालें। पान के पत्तों का पिसा हुआ मिश्रण डालें। इसे तब तक उबलने दें जब तक आपको बुलबुले दिखाई न देने लगें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications

