Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Black Fungus: इस खतरनाक फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए फॉलो करें ये 3 आसान ओरल हाइजीन टिप्स
कोविड रिकवरी के बाद तेजी से फैलने वाला संक्रमण ब्लैक फंगस है। इसे म्यूकोर्मिकोसिस भी कहा जाता है। ब्लैक फंगस एक ऐसी बीमारी है जो आमतौर पर उन लोगों में पाई जाती है जो हाल ही में कोविड-19 से उबर चुके हैं।
ब्लैक फंगस जिसे म्यूकोर्मिकोसिस भी कहा जाता है। ये एक ऐसी बीमारी है जो आमतौर पर उन लोगों में पाई जाती है जो हाल ही में कोविड-19 से उबर चुके हैं। जो लंबे समय से ऑक्सीजन के सपोर्ट पर हैं, या शुगर के लेवल को बढ़ा चुके हैं। ये ऑक्सीजन मास्क जैसे क्रिटिकल इक्यूपमेंट की खराब स्वच्छता की वजह से भी हो सकता है।
हालांकि, कुछ आसान से ओरल हाइजीन टिप्स का पालन करने से डेंटिस्ट के अनुसार इस दुर्लभ लेकिन घातक बीमारी को पकड़ने की संभावना कम हो सकती है क्योंकि प्राइमरी ब्लैक फंगस के लक्षणों में ओरल टिश्यूज, जीभ और मसूड़ों का डिस्कलरेशन शामिल है। संक्रमण के अन्य लक्षणों में भरी हुई नाक, तेज दर्द, चेहरे की सूजन, आंखों के नीचे भारीपन, बेचैनी, बुखार और सिरदर्द शामिल हैं।
यहां टॉप 3 टिप्स दिए गए हैं जो ब्लैक फंगस होने की संभावना को कम कर सकती हैं-

ओरल हाइजीन को बनाए रखें
COVID-19 से ठीक होने के बाद स्टेरॉयड और अन्य दवाओं का सेवन आपके मुंह में बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ाने में सक्षम बनाता है। इससे साइनस, फेफड़े और यहां तक कि मस्तिष्क में भी समस्याएं होती हैं। दिन में कम से कम दो या तीन बार ब्रश करके अपने मुंह की देखभाल करने से आपको बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।के ब्रश और टंग क्लीनर को बार-बार साफ करने की सलाह दी जाती है।

मुंह साफ करते रहें
कहा जाता है कि कोविड-19 से ठीक होने के बाद अच्छा ओरल हेल्थ बनाए रखना रोगियों के लिए बीमारी के दुष्प्रभावों से खुद को बचाने के लिए जरूरी है। मरीजों को सलाह दी जाती है कि वो अपने टूथब्रश को एक बार निगेटिव टेस्ट आ जाने के बाद बदल दें ताकि पुराने ब्रश पर मौजूद वायरस उन पर दोबारा हमला न कर सके। ब्लैक फंगस समेत किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने के लिए अपने मुंह को नियमित रूप से धोने की सलाह दी जाती है।

टूथब्रश और टंग क्लीनर को साफ करना न भूलें
विशेषज्ञों का कहना है कि एक कोविड संक्रमित मरीज या इससे उबर चुके किसी व्यक्ति को अपना ब्रश उसी होल्डर में कभी नहीं रखना चाहिए जहां परिवार के अन्य सदस्य करते हैं। इससे दूसरों में वायरस फैलने की संभावना बहुत ही ज्यादा बढ़ सकती है। एक एंटीसेप्टिक माउथवॉश का इस्तेमाल करके ब्रश और टंग क्लीनर को बार-बार साफ करने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
