Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
भूनी की जगह खाएं उबली हुई मूंगफली, सेहत को मिलेंगे एक साथ कई फायदे
मूंगफली का सेवन तो हम सब खूब करते हैं। सर्दियों में मूंगफली खाना बहुत भाता है। सूखी, भूनी हुई और तेल में फ्राय मूंगफली खाने में खूब अच्छी लगती है। लेकिन उबली हुई मूंगफली आपने खाई है, अगर इसे खाने के फायदे आप सुन लेंगे तो आप भी इसे खाना शुरु कर देंगे। जो लोग वेटलॉस करना चाहते हैं, उन्हें तो इसका सेवन जरुर करना चाहिए। अमेरिकन केमिकल सोसायटी के रिसर्च के मुताबिक भूनकर या तलकर मूंगफली खाने की जगह इसे उबालकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों के फायदे 4 गुना और बढ़ जाते हैं।

इंस्टेंट एनर्जी दिलाएं
आधा कप उबली हुई मूंगफली में 286 कैलोरी होती है, जिसमें 12 ग्राम प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल फ्री होने के साथ ही इसमें 2 ग्राम नेचुरल शुगर होती है। यदि आपको दोपहर और रात के खाने के बीच भूख लगती है, तो उबली हुई मूंगफली एक पौष्टिक स्नैक्स का काम कर सकता है। जो आपको एनर्जी देती है, आपके मस्तिष्क और मांसपेशियों को पोषण देती है और आपके अगले आहार तक आपके पेट को भरा हुआ रखती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
मूंगफली में विटामिन बी6 और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है। सर्दी के दिनों में सुबह के समय उबली हुई मूंगफली खाने से आंखे तेज होती है।

वेटलॉस के लिए है बेहतर
उबली मूंगफली में भूनी हुई और तेल में फ्राय मूंगफली की तुलना में अधिक फाइबर होता है। ज्यादा फाइबर जल्दी पचने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को तंदरुस्त करता है। जिससे आंतों की सफाई के साथ शरीर में से एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होने लगती है। इसमें कम कैलोरी होनें की वजह से वेट भी नहीं बढ़ता है।

बालों की ग्रोथ के लिए
आप मानेंगे नहीं लेकिन उबली हुई मूंगफली खाने से बालों की ग्रोथ भी जल्दी होती है। मूंगफली में सभी तरह के अमीनो एसिड मौजूद होते है, ये आपके हेल्दी बालों के लिए सबसे अच्छा सप्लीमेंट है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

दिल की सेहत के लिए है हेल्दी
2007 में जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित शोध के अनुसार उबली मूंगफली में लो कैलोरी साथ फ्लावोनोइड्स और पोलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है जो मुक्त कणों से कोशिकाओं को बचाते है। जो हमें कैंसर, दिल के रोग और डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाती है। हालांकि उबली हुई मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जो दिल को स्वस्थ रखने वाला मुख्य स्रोत है।



Click it and Unblock the Notifications
