Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज से दूर करें स्ट्रेस और एंजाइटी, मेंटल हेल्थ के लिए मुफीद
ब्रीदिंग एक्सरसाइज से आपको कई तरह की बीमारियों से आराम मिलने के साथ ही छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही आपके स्ट्रेस और एंजाइटी को दूर करने में ब्रीदिंग एक्सरसाइज का एक बड़ा रोल होता है। सांस तो हर जीव लेता है, लेकिन ब्रीदिंग एक्सरसाइज हर कोई नहीं करता है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आपको आत्मिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से फायदा मिलता है। ये आपके मन की शांति और शरीर के लिए भी कई तरह से लाफ लेती है। कई के तनाव के साथ हृदय संबंधी बीमारियों, डायबिटीज, डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर से मुक्ति दिलाता है। तनाव का सही तरीके प्रबंधन करता है। ये आपके ब्रेन और शरीर के दूसरे अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाता है।
सही तरीके से सांस लेना आपको सीखना चाहिए। इसके साथ ब्रीदिंग एक्सरसाइज की प्रेक्टिस भी जरूरी है। ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता कि उन्होंने जो सांस लेने की आदत विकसित की हुई है वो सही है या नहीं। डॉक्टर्स भी आपको हेल्दी खाने, हेल्दी लाइफ स्टाइल और व एक्सरसाइज के बारें में बताते हैं लेकिन ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बारें में ना के बराबर ही बताया जाता है।
{video1}
American Lung Association

सर्दियों में भी ब्रीदिंग एक्सरसाइज
सर्दी, में भी आप घर पर रह कर ही ब्रीदिंग एक्सरसाइज को आराम से कर सकते हैं। इससे आपको कई तरह के लाभ मिलते है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज को आप अपने डेली रूटीन में शामिल करें, जिससे आपको रोज के तनाव, चिंता को कम करने में आसानी होगी इसके साथ ही कई तरह के स्वास्थ्य लाभों का अनुभव भी आप करेंगे।

टेंशन को दूर करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज
अगर आप अपनी दिनचर्या में कुछ ईजी ब्रीदिंग एक्सरसाइज को ऐड करते हैं तो तो आप अपने आप में बड़ा बदलाव जरूर देंखेंगे। हम जानते हैं कि आप इसके एक्सपर्ट नहीं हैं लेकिन फिर भी अपनी सांस की शक्ति को अंदर और बाहर आराम से कर सकते हैं, जिससे आपको शांति का अहसास होगा।

समान ब्रिदिंग
सबसे पहले बैठ कर या या आराम से लेटने के लिए एक मैट का प्रबंध करें। अपनी आंखें खुली या बंद रख सकते हैं। चार काउंट करके सांस छोड़ें। नाक का यूज सांस लेने और छोड़ने के लिए किया जाना चाहिए। एक बार जब आप इसमें महारत हासिल कर लेते हैं, तो प्रति सांस 6-8 गिनती का प्रयास करें।

लॉयन ब्रिदिंग
लायन्स ब्रीदिंग एक प्रभावी ब्रिदिंग एक्सरसाइज़ है। ये तनाव को कम करने, चेहरे की मांसपेशियों को आराम देने के लिए है। इस दौरान आराम से बैठे, आगे झुककर और अपने हाथों को फर्श या घुटनों पर रखकर सबसे अच्छा किया जाता है।

डीप ब्रिदिंग
बिस्तर से बाहर निकलने के बाद सबसे पहले सुबह सांस लेने की प्रेक्टिस करें। आपका दिन अच्छी तरह से और शांति से शुरू होगा। अगर आपको चिंता या किसी तरह का तनाव लगता है तो दिन में किसी भी वक्त आप ऐसा कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
