Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
COVID Fact-Check: नाक में नींबू के रस की 2 बूंद डालने से खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस? जानिए इस तथ्य की सच्चाई
कोरोना महामारी की दूसरी लहर को लेकर लोग घरों पर वायरस का संक्रमण रोकने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खें अपना रहे हैं। लेकिन कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लेना आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा। क्योंकि कुछ चीजें आपके स्वास्थ्य पर खतरनाक प्रभाव भी डाल सकती हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से कोरोना वायरस संक्रमण तुरंत खत्म हो जाएगा। बता दें कि, ये वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है जब देश में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड नए मामले और मौतें दर्ज की जा रही हैं। गौरतलब है कि देश के तमाम राज्यों में 18 साल से ऊपर सभी लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है। लेकिन क्या वाकई नाक में नीबू का रस डालने से कोरोना वायरस के संक्रमण को दूर किया जा सकता है?
जानिए क्या किया जा रहा है दावा
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से कोरोना वायरस तुरंत ही खत्म हो जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक तिलकधारी साधु बाबा दावा कर रहे हैं कि 'एक नींबू लें और उसके रस की दो-तीन बूंदें अपनी नाक में डालें। इसे डालने के महज 5 सेकेंड के बाद आप देखेंगे कि आपका नाक, कान, गला और हृदय का सारा हिस्सा शुद्ध हो जाएगा।' साथ ही वीडियो में साधु यह भी बता रहे हैं कि यदि आपका गला जाम है, नाक जाम है, गले में दर्द है या फिर इंफेक्शन की वजह से बुखार है, ये नुस्खा सारी चीजें दूर कर देगा। आप इसका प्रयोग जरूर कीजिए, मैंने आज तक इस घरेलू नुस्खे का उपयोग करना वालों को मरते हुए नहीं देखा है। यह नुस्खा नाक, कान, गला और हृदय के लिए रामबाण है। बाकी आपको जो करना है कीजिए लेकिन एक बार इसे जरूर आजमाइए।
जानिए नाक में नींबू का रस डालने की सच्चाई
फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इसकी पूरी पड़ताल अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर कहा कि वीडियो में किया गया दावा फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नाक में नीबू का रस डालने से Covid-19 को खत्म किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
