Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
दही खाने के नुकसान जानते हैं आप, इन लोगों के लिए जहर समान है दही
हम में से कई लोगों को दही खाना काफी पसंद होता हैं। दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जो दूध के फर्मेटेशन प्रक्रिया से तैयार होता है। खासतौर पर गर्मियों में दही खाना लोग काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा दही से तैयार होने वाले आइटम भी लोग खूब चाव के साथ खाते हैं। वहीं, जिन लोगों को पाचन की समस्या होती है, वे दही खाना ज्यादा पसंद करते हैं। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जो हमारी दांतों और हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके अलावा लोग स्किन केयर के लिए भी दही का खूब इस्तेमाल करते हैं। ये तो बात हो गई दही के फायदों के बारे में लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसे किसी भी चीज की अति हमारे शरीर की लिए नुकसानदायी होती हैं, वैसे ही ज्यादा दही खाना भी हमारे स्किन के फायदेमंद नहीं होता हैं।
अगर हम किसी भी चीज का अति से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह हमारे शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है। दही भी उन्हीं चीजों में आता है। अगर हम दही का अति से ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

आयरन और जिंक को सोखता है
दही का ज्यादा सेवन करने से यह हमारे शरीर को फूड्स से मिलने वाले आयरन और जिंक को सोखने से रोकती है। ऐसी स्थिति में दही का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

अर्थराइटिस वाले न खाएं
इसके अलावा जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए ये जहर के समान होता है। ऐसे लोगों को अगर दही का सेवन करना होता है, तो डॉक्टर इन्हें कमरे के तापमान पर दही खाने की सलाह देते हैं।

रात में न खाएं
आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही खाना अच्छा नहीं है क्योंकि इससे म्यूकस (बलगम) बनता है। इस बात को इस तरह से समझाया गया है कि इसमें मिठास और खट्टापन दोनों चीजें होती हैं तो रात में इसे खाने से म्यूकस बन सकता है। आयुर्वेद के हिसाब से ऐसा करने से कफ दोष बढ़ता है।

दिन में न खाएं चीनी के साथ
आयुर्वेद के हिसाब से अगर आप दिन में दही खा रहे हैं तो बिना चीनी के खाएं और अगर रात में खा रहे हैं तो इसमें थोड़ी चीनी डाल लें। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए सही रहेगा।

डायबिटीज के मरीज रखें ध्यान
जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत रहती है, उन्हें सर्दियों में दही खाने से बचना चाहिए। क्योंकि दही दूध की तुलना में मीठा होता है, खासकर फैट फ्री वाले दही में चीनी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिसके लगातार सेवन से डायबिटीज की परेशानी बिगड़ सकती है।

अस्थमा वाले रखें ध्यान
सर्दियां आते ही ठंड की वजह से अस्थमा पेशेंट्स की मुश्किलें बढ़ जाती है, क्योंकि उन्हें सांस लेने में बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सर्दियों में दही का सेवन करते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

टांसिल्स के हो सकते हैं शिकार
गर आप रोजाना सर्दियों में दही खाते हैं, तो ऐसे में आप गले की गंभीर बीमारी यानि टांसिल्स के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि लंबे समय तक सर्दियों में दही का सेवन करने से गले की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। जिससे उसमें असहनीय दर्द भी होता है।



Click it and Unblock the Notifications











