Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
गोद में लैपटॉप रखकर काम करने से इफेक्ट होती है मेल फर्टिलिटी, वाईफाई कनेक्शन से भी रहें बचके
कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम कल्चर बढ़ गया है। सभी घर से काम कर रहे हैं जिसके चलते लैपटॉप का इस्तेमाल बढ़ गया है। क्या आपको पता है लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर असर पड़ सकता है? घर से काम के चलते लैपटॉप का इस्तेमाल बढ़ गया है। दिन भर लैपटॉप के इस्तेमाल से शरीर में इसका बुरा असर पड़ता है। लैपटॉप से निकलने वाली हीट हमारी स्किन और अंदर के टिशू डैमेज कर सकती है। इसे देर तक गोद में रखकर काम करने से इंफर्टिलिटी की समस्या भी बढ़ सकती है। हालांकि लैपटॉप से ज्यादा नुकसान उससे जुड़े वाईफाई से है क्योंकि रेडिएशन का संबंध इंटरनेट कनेक्शन से होता है। ऐसे में घर पर लेपटॉप पर काम करते हुए इन बातों का ध्यान रखकर आप भी ये गलती करने से बच सकते हैं।

पुरूषों में इंफर्टिलिटी का खतरा ज्यादा
डॉक्टरों का मानना है कि महिलाओं के तुलना में पुरूषों को लैपटॉप हीट ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसका कारण है शरीर की बनावट। महिलाओं के शरीर में यूटरस शरीर के अंदर होता है जबकि पुरूषों में टेस्टिकल शरीर के बाहरी हिस्से में होता है जिससे हीट रेडिएशन ज्यादा करीब रहती है। इसलिये पुरूषों को लैपटॉप इस्तेमाल करते समय खास ख्याल रखना चाहिये। ज्यादा तापमान से स्पर्म क्वॉलिटी गिरती है और फर्टिलिटी में समस्या आ सकती है। लैपटॉप के दुष्प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ते हैं इसलिये आपको अचानक से इसका असर देखने को नहीं मिलेगा।

गोद में न रखें लैपटॉप
कुछ लोग लैपटॉप के इस्तेमाल के वक्त पैरों को चिपकाकर बैठते हैं जिससे लैपटॉप की रेडिएशन सीधे शरीर पर पड़ती है। डिवाइस से निकलने वाली हीट आपको बीमार कर सकती है। लैइसलिये लैपटॉप इस्तेमाल करने की एक जगह बना लें और वहीं पर काम करें।

वाईफाई से फैलता है रेडिएशन
लैपटॉप का इस्तेमाल उतना खतरनाक नहीं है पर उससे जुड़ा वाईफाई कनेक्शन हानिकारक है। देर तक लैपटॉप पर काम करने से ज्यादा बुरा है जब आप उसे खुद पर रखकर इस्तेमाल करें। सभी इंटरनेट डिवाइस रेडियोफ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करते हैं जो कि हमारे शरीर को बीमार कर सकता है। हॉर्डड्राइव से लो फ्रीक्वेंसी रेडिएशन छोड़ते हैं वहीं ब्लूटूथ कनेक्शन से हाई रेडिएशन बाहर आती है। लैपटॉप को हीट से बचाने के लिये उसमें कूलिंग सिस्टम भी होता है पर उससे सेहत और ज्यादा बिगड़ सकती है। इससे ये बात साफ है कि लैपटॉप आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। रेडिएशन के असर से शुरू में आपको नींद न आना, सिर में तेज दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।

लैपटॉप यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- काम हो जाने के बाद वाईफाई बंद कर दें। उससे निकलने वाली हीट भी आपके लिये हानिकारक हो सकती है।
- लैपटॉप पर शील्ड का इस्तेमाल करें। इससे रेडिएशन से थोड़ा बचाव हो सकता है। लैपटॉप के कवर मॉर्केट और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिलते हैं।
- लैपटॉप से एक उचित दूरी बनाकर काम करें। कोशिश करें कि उसे टेबल पर रखकर ही आप काम करें। सीधे हाथों का इस्तेमाल करने से अच्छा है आप एक्सटर्नल कीबोर्ड या माउस का इस्तेमाल करें।
- लैपटॉप के साइड से ज्यादा हीट निकल रही हो या तेज आवाज आ रही हो तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें। कुछ लोग ऐसा होने के बाद भी लंबे समय तक डिवाइस यूज करते रहते हैं। ऐसा करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
