Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
क्या स्किन कैंसर एक पिंपल के जैसा दिख सकता है ?, इन लक्ष्णों को भूलकर भी ना करें इग्नोर
क्या स्किन कैंसर का कोई रूप है जो पिंपल के जैसा दिख सकता है? तो इसका जवाब हां में हैं। स्किन कैंसर के कुछ रूप हैं जो एक पिंपल की तरह हो सकते हैं, खासकर शुरुआती चरणों में। त्वचा पर छोटे-छोटे बम्प्स जो ठीक नहीं हो रहे होते, वे मुंहासे नहीं हो सकते हैं और वास्तव में एक प्रारंभिक चेतावनी संकेत हो सकते हैं, इस लेख में ये बताने की कोशिश की गई है कि पिंपल और स्किन कैंसर के बीच अंतर कैसे पता चल सकता है।
स्किन कैंसर एक बहुत धीमी गति से विकसित होने वाली बीमारी है, जिसे पूरी तरह से फैलने में अक्सर सप्ताह, महीने या साल भी लग जाते हैं। जबकि मुंहासे आ सकते हैं और जा सकते हैं, एक स्किन कैंसर की गांठ या घाव अपने आप ठीक नहीं होगा, और वास्तव में समय के साथ बढ़ता और अपना रूप बदलता रहेगा। औसत पिंपल त्वचा पर लगभग एक सप्ताह तक रहता है और इसे फोड़ने के बाद ये ठीक होना शुरू हो जाएगा। स्किन कैंसर में "मुंहासे" निकल सकते हैं, लेकिन ठीक नहीं हो रहे होंगे।

पिंपल और त्वचा के कैंसर के बीच अंतर
पिंपल और त्वचा के कैंसर के बीच अंतर बताने के सबसे अचूक तरीकों में से एक यह है कि गांठ को चेक करें, वो दूर हो रही है ना या नहीं। गहरे से गहरे मुंहासे भी समय के साथ फीके पड़ने लगते हैं, लेकिन स्किन के कैंसर के लिए पेशेवर उपचार की आवश्यकता होती है।
स्किन कैंसर एक गंभीर हेल्थ इश्यू है, चूंकि त्वचा का कैंसर कभी-कभी अन्य प्रकार के सौम्य त्वचा घावों की तरह दिख सकता है, इसलिए कैंसरयुक्त और स्किन में हो रहे घावों को समझना जरूरी है। डलास, प्लानो और मैककिनी, टेक्सास में यू.एस. डर्मेटोलॉजी पार्टनर्स के डॉ. जॉन जे वोफर्ड के अनुसार, "कई रोगियों को आश्चर्य होता है कि क्या स्किन कैंसर उनकी त्वचा पर एक दाना, तिल या अन्य सौम्य स्थान की तरह दिख सकता है। इसकी जानकारी होना बहुत महत्वपूर्ण है।

बेसल सेल कार्सिनोमा स्किन कैंसर
बेसल सेल कार्सिनोमा स्किन कैंसर का एक प्रकार है जो आमतौर पर एक दाने जैसा दिख सकता है। बेसल सेल कार्सिनोमा के जख्म अक्सर छोटे, लाल बम्प्स जैसे होते हैं मेलेनोमा घाव अक्सर त्वचा पर काले धब्बे की तरह दिखते हैं, लेकिन वे लाल रंग के भी हो सकते हैं और एक दाना के समान दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, पिंपल्स के विपरीत, मेलेनोमा घावों में अक्सर उनके भीतर कई अलग-अलग रंग होते हैं और अनियमित आकार के होते हैं।

त्वचा कोशिकाओं का कार्सिनोमा कैंसर
स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा त्वचा कैंसर का एक अन्य सामान्य प्रकार है। यह आम तौर पर एक फर्म, ये रेड बम्प की तरह दिखता है जो अक्सर टॉप पर खुरदरा या टेढ़ा होता है। समय के साथ, ये घाव त्वचा के पपड़ीदार पैच बन सकते हैं जो आसानी से डेमेज हो जाते हैं और अक्सर खून बह सकता है। बेसल सेल कार्सिनोमा की तरह, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा घाव अक्सर सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने वाले शरीर के कुछ हिस्सों पर विकसित होते हैं।
अगर आपको कोई नया, बदलते या असामान्य पिंपल, गांठ, झाई, तिल या धब्बे दिखाई देते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके इसकी जांच करवाएं। बिना लापरवाही के आपको एक पेशेवर डॉक्टरस से तुरंत संपर्क करें।

त्वचा कैंसर के लिए सर्जरी-मुक्त उपचार
अगर आपकी स्किन पर गांठ कैंसर हो जाती है, तो आपके पास उपचार के विकल्प हैं। IG-SRT, Mohs सर्जरी का एक नॉन अग्रैसिव ऑप्शन है, जो गैर-मेलेनोमा त्वचा कैंसर रोगियों के लिए प्रभावी परिणाम प्रदान करता है। अपने त्वचा विशेषज्ञ से पूछें कि क्या IG-SRT आपके निदान के लिए सही है।नियमित स्किन टेस्ट के बीच त्वचा कैंसर के लक्षणों के लिए अपनी त्वचा की जांच करते समय, मेलेनोमा के एबीसीडीईएफ लक्षणों को भी देखें।

प्रोटेक्टिव रहें
याद रखें, जल्दी पता लगाने से लोगों की जान बचती है और अपने त्वचा विशेषज्ञ को लक्ष्ण दिखने पर में त्वचा की जांच बिना किसी देरी के करवाएं। ये जांच जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर हो सकती है। अपने नजदीकी त्वचा विशेषज्ञ से मिलें।



Click it and Unblock the Notifications
