Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
यूवी रोशनी से भी खत्म हो सकता है कोरोना वायरस, जानिए WHO की राय
सारी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से परेशान है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन तैयार की जा रही है। इस वक्त जब सारी दुनिया इस महामारी की मार झेल रही है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए कई तरह के दावे किए जा रहे । दावों में से एक ये है कि सूर्य के प्रकाश में मौजूद अल्ट्रा-वायलेट किरणें हाथों को डिसइंफेक्ट कर सकती है. इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कई तरह के नुस्खें अपनाएं हैं, लेकिन क्या ये वाकई फायदेमंद है? इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक पोस्ट के जरिए अपने विचार व्यक्त किए है।

कहता है WHO
सूर्य के प्रकाश में मौजूद अल्ट्रा- वायलेट या UV किरणें, जिन्हें पराबैंगनी किरणें भी कहा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किए गए पोस्ट के अनुसार, अल्ट्रा-वायलेट किरणों में इतनी ज्यादा तपन होती है कि ये शरीर की कोशिकाओं को नष्ट करने लगती है। साथ ही ये मनुष्य की आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि हाथों को डिसइंफेक्ट करने के लिए किसी भी स्थिति में अल्टा-वायलेट लाइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
कोरोना वायरस से बचाव के तरीके
कोरोना वायरस का वर्तमान में किसी तरह का कोई सटीक इलाज नहीं है। जब तक इस वायरस का इलाज नहीं मिल जाता है तब तक हमें सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि भारत में कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों के प्लाजा से बाकि मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
- कोरोना वायरस से बचाव का सबसे सटीक और आसान तरीका है खुद को और अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना।
- किसी भी सामान को छूने के बाद हाथों को साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक धोना या सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना।
- घर के बाहर निकलते वक्त मास्क और दस्तानों को इस्तेमाल करना।
- अपने परिवार और दोस्तों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना।
- बाजार से फल, सब्जियां और अन्य सामान खरीदने के बाद उन्हें अच्छे से क्लीन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
