Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या कोविड वैक्सीन लेने के बाद वर्कआउट कर सकते ? जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय
कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की शुरुआत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हो चुकी है। ऐसे में वैक्सीन के फायदों और साइड-इफेक्ट्स जैसी कई बातें होने लगी हैं। इसी तरह यह भी सवाल उठने लगा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने के बाद वर्कआउट करना चाहिए या नहीं। आमतौर पर देखा जाता है कि किसी को अगर बांह में कोई टीका लगता है तो वह कुछ दिनों तक तकलीफ और दर्द महसूस करता है। सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद भी इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए, कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद लोगों को वर्कआउट करने में असुविधा हो सकती है।

क्या कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद वर्कआउट करना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के अनुसार वैक्सीन लेने के बाद अगर आपको कसरत करने में कोई परेशानी महसूस नहीं होती तो आप कसरत कर सकते हैं। जहां, सीडीसी द्वारा वैक्सीन लेने के बाद वर्कआउट से जुड़ी कोई गाइडलाइंस नहीं दी गयी हैं। वहीं, लोगों को अपनी समझ और सुविधा के अनुसार, इस बात का फैसला खुद करना चाहिए कि वे वर्कआउट कर सकते हैं या नहीं। हालांकि, यह भी महत्वपूर्ण है कि वैक्सीन लेने के बाद आपके शरीर को पर्याप्त आराम मिले और आपका इम्यून सिस्टम को भी सुचारू तरीके से काम करने का मौका मिले। इस तरीके से आप किसी भी अंदरूनी चोट या डैमेज से बच सकेंगे।

वैक्सीन लेने से वर्कआउट पर क्या असर पड़ता है?
अमेरिका में फाइज़र और मॉर्डेना की वैक्सीन्स के साथ वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत हुई। वैक्सीन लेने वाले लोगों ने टीकाकरण के बाद अपने अनुभव शेयर किए। मॉर्डना की एक लड़की ने कहा कि उसने जैसे ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की उसके हाथ मे हल्का दर्द महसूस हे लगा। वहीं, दूसरी डोज़ लेने के बाद उसे पूरे दिन आराम किया क्योंकि उसे बहुत अधिक थकान महसूस हो रही थी। इसी तरह फाइज़र की वैक्सीन की पहली खुराक लेने का बाद कुछ लोगों को हाथ में तकलीफ अकड़न महसूस हुई। वहीं, कुछ लोगों ने दूसरा डोज़ मिलने के एक-दो दिन बाद ही जिम जाना शुरू कर दिया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
