Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कोरोना से बचने के लिए कहीं आप नकली सैनिटाइजर तो यूज नहीं कर रहें हैं, ऐसे मालूम करें क्वॉलिटी
कोरोना वायरस से बचाव के लिए इन दिनों सेनिटाइजर की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजारों में कई नकली और लो क्वॉलिटी के हैंड सैनिटाइजर भी मिलने लगे हैं। ऐसे में लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये है कि वो किस तरह पहचानें कि जो सैनिटाइजर वो इस्तेमाल में ले रहे हैं वह असरदार है भी या नहीं? आज हम आपको इस आर्टिकल में 3 ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप तुरंत पहचान लेंगे कि आपका सैनिटाइजर असली है या नहीं।

टिशू पेपर या टॉयलेट पेपर टेस्ट
- टिशू पेपर का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे एक फ्लैट जगह पर रखें। यह महत्वपूर्ण है कि आप टिशू पेपर की मोटी वड न बनाएं क्योंकि सैनिटाइज़र को केवल बग़ल में डिफ्यूज़ करना है टिशू पेपर में नीचे नहीं।
- बॉलपॉइंट पेन लें और ध्यान से एक सिक्का या हाथ की सैनिटाइजर बोतल की कैप को निकालकर कागज पर एक सर्कल बनाएं। सुनिश्चित करें कि रेखा निरंतर, मोटी और स्पष्ट हो।
- यदि सैनिटाइज़र में पर्याप्त मात्रा में अल्कोहल होता है, तो आप देखेंगे कि आपने जो लाइन बॉलपॉइंट पेन से खींची थी, वह सैनिटाइटर में घुल जाएगी और रंग बाहर फैलने लगता है। हालांकि, यदि सैनिटाइज़र में आवश्यक मात्रा में अल्कोहल नहीं है, तो लाइन को भंग नहीं किया जाएगा और सैनिटाइज़र बिना किसी बदलाव के केवल पिछले लाइन को डिफ्यूज़ करेगा।

आटा टेस्ट से पहचाने
- हैंडसैनिटाइजर की गुणवत्ता की जांच के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच आटे में थोड़ा-सा हैंड सैनिटाइजर डालिए। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर गूथने की कोशिश कीजिए।
अगर आपका हैंड सैनिटाइजर असली है तो यह आटा गुथेगा नहीं बल्कि बिखरा-बिखरा रहेगा। लेकिन अगर आपका आटा पानी की तरह गूंथ जाता है तो समझ जाइए कि आपका सैनिटाइजर नकली है।

हेयर ड्रायर टेस्ट
-हैंड सैनिटाइजर को एक कटोरी में निकाल लें। अब इसे हेयर ड्रायर से सुखाएं। अगर आपका हैंड सैनिटाइजर असली है तो वह 3 से 5 सेकंड में सूख जाएगा। यदि यह सैनिटाइजर नकली हुआ तो इतने समय में नहीं सूखेगा और कटोरी में बचा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
