Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद पीरियड में हो सकता है हैवी फ्लो, जानें महिलाओं में होने वाले साइड इफेक्ट
भारत में कोरोना वायरस के मरीज की संख्या काफी तेजी से बढ़ ही है। इस महामारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वैक्सीन लगाने के बाद लोगों में साइड इफेक्ट देखने को मिला है। वैक्सीन लगने के बाद तमाम लोगों के साइड इफेक्ट के मामले सामने आ रहे हैं।

वैक्सीन के साइड इफेक्ट सबको हो सकते है लेकिन महिलाओं में इसके मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं। आज हम अपने आर्टिकल में कोविड वैक्सीन लगने के बाद महिलाओं में होने वाले साइड इफेक्ट के बारे में बताएंगे।

वैक्सीन का महिलाओं पर साइड इफेक्ट
वैक्सीन लगाने के बाद महिलाओं में कई तरह के साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। अमेरिका की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था सीडीसी ने वैक्सीन लेने वाले 1 करोड़ 37 लाख लोगों पर एक डेटा तैयार किया है। इस डेटा के अनुसार 79 % महिलाएं वैक्सीन के साइड इफेक्ट का शिकार हुई है।

पीरियड के दौरान हो सकता है हैवी फ्लो
वैक्सीन के साइड इफेक्ट महिलाओं को पीरियड के दौरान हो सकते है। वैक्सीन के बाद पीरियड के दिनों में अधिक फ्लो हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन का डोज लेने से इम्युन सिस्टम तेजी से रिएक्ट करता है जो की बॉडी में मौजूद प्लेटलेट्स के थक्के को नष्ट कर देता है। इसी वजह से हैवी फ्लो होने लगता है। वहीं पेट में ऐंठन और तेज दर्द भी हो सकता है। जरुरी नहीं है ऐसा हर महिला के साथ हो, कुछ महिलाएं इसका शिकार हो सकती है।

बुखार और सूजन
वैक्सीन लेने के बाद कुछ महिलाओं को पेट दर्द, उल्टी और थकान महसूस होने लगती है। यह टीका का साइड इफेक्ट भी हो सकता है। यह कोई बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि कुछ समय बाद ये परेशानी अपने आप ठीक हो जाती है। कुछ महिलाओं को वैक्सीन के बाद ठंड और बुखार भी हो सकता है। वैक्सीन के बाद कुछ महिलाओं के बॉडी पार्ट्स में दर्द भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
