Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Coronavirus: बार-बार न छूएं नोट वरना हो सकता है कोरोना वायरस, वित्त मंत्रालय का सुझाव
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई रखने और भीड़भाड़ वाली जगह से बचने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही वैसी सतहों को छूने से भी मना किया जा रहा है, जहां से कोरोना के संक्रमण होने की आशंका है। जैसे बस, मेट्रो या सार्वजनिक जगहों पर हैंडल, हैंडरेल वगैरह छूने से बचने को कहा जा रहा है या फिर खुली जगह से आने या फिर इन चीजों को को छूने पर हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। किसी भी ऐसी सार्वजनिक सतहों को छूने के बाद चेहरे को हाथ नहीं लगाना चाहिए। इन चीजों के अलावा यह भी कहा जा रहा है कि हमें बार-बार नोट भी नहीं छूना चाहिए।

वित्त मंत्रालय ने लोगों को बार-बार करेंसी यानी नोट छूने से बचने का सुझाव दिया है। कहा जा रहा है कि नोटों के द्वारा भी कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है। ऐसे में वित्त मंत्रालय ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की बात कही है। दरअसल, नोट कई लोगों के हाथों से गुजर कर हमारे पास पहुंचता है। ऐसे में अगर किसी संक्रमित व्यक्ति के पास से होते हुए हमारे पास आने वाला नोट हमें संक्रमित कर सकता है।
सरकार ने बैंकों से कहा है कि वह ग्राहकों को कैश की जगह यूपीआई, एनईएफटी, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स जैसे डिजिटल पेमेंट्स के लिए प्रेरित करें ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरे को टालने में और मदद मिले। वित्त मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कैश यानी कि नोट कोरोना वायरस के फैलने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हो सकता है, इसलिए बैंकों को सुझाव दिया गया है कि वो मीडिया, सोशल मीडिया, ईमेल और एसएमएस जैसे माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ें।
मंत्रालय ने कहा कि बैंकों को बताना चाहिए कि मौजूदा हालात में स्वास्थ्य की दृष्टि से डिजिटल पेमेंट्स के बहुत से फायदे हो सकते हैं। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी बैंकों से डिजिटल भुगतान के उपयोग को प्रोत्साहित करने को कहा था।
आंध्रप्रदेश पुलिस ने भी दी नोटों का इस्तेमाल न करने की हिदायत
वित्त मंत्रालय के सुझाव के बाद अब आंध्रप्रदेश पुलिस ने हाल ही में लोगों को दो हफ्तों तक नोट का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी है। अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला था कि नोटों से भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है।
डीजीपी कार्यालय की तरफ से जारी एक आंतरिक आदेश के अनुसार पूर्वी गोदावरी जिला का एक व्यापारी रहस्यमयी तरीके से इस वायरस के चपेट में आया है, न तो इस व्यापारी ने कोई विदेश यात्रा की थी न हीं ये किसी कोरोनावायरस के प्राथमिक या माध्यमिक स्रोत के कोई संपर्क में आया है। इस व्यापारी के अलावा गुंटूर का एक चिकित्सक भी इस वायरस के चपेट में आया है जिसके बाद पुलिस ने अगले दो हफ्तों के लिए नोटों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
