Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
Corona Virus: 37 दिनों तक शरीर में एक्टिव रह सकता है ये वायरस : रिपोर्ट
कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के शरीर में यह वायरस 37 दिन तक जीवित रह सकता है। हाल ही में लांसेट में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। यह अध्ययन चीन में करीब आठ सौ संक्रमित लोगों पर किए शोध पर आधारित है। इसका मतलब यह हुआ कि इस बीमारी की चपेट में आने पर ठीक होने में 37 दिन तक का समय लग सकता है।
इस अध्ययन के अनुसार इस वायरस के चपेट में आने के बाद कम से कम 8 दिन तक संक्रमित रह सकता है लेकिन यह बहुत कम लोगों में पाई गई। इसी प्रकार अधिकतम अवधि 37 दिन दर्ज की गई है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के श्वसन तंत्र में मौजूद रहता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि 171 स्वस्थ हो चुके लोगों पर अध्ययन को आधार मानते हुए निर्धारित किया गया है कि वायरस के शरीर में जीवित रहने की अवधि औसत 20 दिन है। अध्ययन में कई किस्म के मरीजों के आंकड़े एकत्र किए गए। यह पाया गया कि जिन 29 मरीजों को उपचार के दौरान एचआईवी/एड्स रोधी दवाएं लोपिनावीर और रिटोनावीर दी गई वे महज 14 दिनों में ठीक हो गए। यानी उनमें इस वायरस का प्रभाव जल्दी खत्म हुआ।
इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि गंभीर रूप से संक्रमित जिन 32 मरीजों के आंकड़े एकत्र किए गए हैं, वह बेहद डरावने हैं। इन 32 मरीजों को मैकेनिकल वेंटीलेटर पर रखा गया तथा इनमें से 31 (97 फीसदी) की मृत्यु हो गई। जो कि बहुत गंभीर मसला है।
लक्षण दिखने में 11 दिन लग सकते हैं
जॉन हापकिन्स यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि संक्रमण शुरू होने की औसत अवधि 5.1 दिन है। यदि किसी व्यक्ति को संक्रमण होता है तो उसमें इसके लक्षण दिखने में अधिकतम 11.5 दिन लग सकते हैं। अभी 14 दिनों तक संक्रमण के लक्षण विकसित होने की अवधि मानी जाती है। यह सीडीसी अटलांटा के अध्ययन के आधार पर है। हालांकि जॉन हापकिन्स के अध्ययन में कहा गया है कि 14 दिनों की अवधि बेहद सुरक्षित है तथा इसे जारी रखा जाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications