Latest Updates
-
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास -
Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल
N95 वाल्व मास्क नहीं रोकता कोरोना वायरस, केंद्र ने जारी की चेतावनी
एन-95 मास्क को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी है कि लोग सांस लेने वाले छिद्रयुक्त एन-95 मास्क का इस्तेमाल ना करें। ये मास्क वायरस को फैलने से बचाने के लिए नहीं है और इस्तेमाल करने वालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने राज्यों के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिवों को लिखे पत्र में कहा, यह देखा गया है कि N-95 मास्क का जनता और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा "अनुचित उपयोग" होता है। खासकर वो मास्क जिसमें छेद हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर चेहरे और मुंह के लिए होममेड यानी कि घर पर बने सुरक्षात्मक कवर के उपयोग की सलाह दी है।
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक राजीव गर्ग ने एक पत्र में कहा है, कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए उपायों के लिए हानिकारक है क्योंकि यह वायरस को मास्क से बाहर निकलने से नहीं रोकता है। इसके मद्देनजर सभी को फेस / माउथ कवर का उपयोग करने और N-95 मास्क के अनुचित उपयोग को रोकने के लिए निर्देश दें।'

इन बातों का रखें ध्यान
बता दें, सरकार ने अप्रैल में दिशा-निर्देश जारी किये थे। इसके अनुसार लोगों को घर पर बने फेस/माउथ कवर को प्रयोग करने के लिए कहा गया था। इन निर्देशों में यह कहा गया है कि जब भी घर से बाहर निकलें, तब हमेशा मास्क का प्रयोग करें। घर पर बने मास्क को जब भी प्रयोग करें तब इसे धो दें। फेस कवर घर पर बनाने के लिए सूती कपड़े का प्रयोग करें। मास्क किस रंग का है इससे फर्क नहीं पड़ता। बस इस बात का ध्यान रखें कि कपड़े को 5 मिनट के लिए उबलते पानी में अच्छे से धोया गया हो। इस पानी में नमक भी डाल लें।
ऐसे मास्क घर पर कैसे बनाए जाएं, सरकार ने यह भी बताया है। ध्यान रहे कि ये मास्क चेहरे और मुंह पर अच्छे से फिट होने चाहिए और पूरे चेहरे को कवर करने वाले होने चाहिए। मास्क पहनने से पहले अपने हाथ पानी और साबुन से धो लें। बिना धोएं इसका दोबारा इस्तेमाल न करें। अपना मास्क किसी के साथ भी शेयर न करें। परिवार में हर सदस्य के पास अपना अलग मास्क होना अनिवार्य है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications