Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना वायरस: घर पर आ रही है मेड तो बरतें खास सावधानी, वरना महंंगी पड़ सकती है लापरवाही
कोरोनाकाल में अगर आपके घर कामवाली या फिर मेड आ रही है। अपनी सुरक्षा करते हुए कई नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। वैसे तो इन दिनों सभी सजग हैं चाहे वो आपकी कामवाली ही क्यों ना हो। उसे भी इन सभी नियमों की जानकारी होगी लेकिन कई बार लोग बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और गलतियां कर जाते हैं। ऐसे में अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपको आगे बढ़कर मेड को इसकी जानकारी देनी होगी और उससे इन नियमों को फॉलों करने को कहना होगा। आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो नियम।

मेड के घर आने पर इन बातों का जरूर रखें ख्याल
अगर आपके घर में मेड आने लगी है या आप किसी नई सर्वेंट को काम पर रखना चाहती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वे जिस जगह से आ रही हैं, उनके आस-पास कोई कोरोना का मरीज ना हो? इस बात की अच्छी तरह से जांच पड़ताल करके ही उसे काम पर रखें नहीं तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
जब कामवाली घर पर आए तो उसे अपने हाथ-पैरों को अच्छी तरह धोने को कहें। हाथों को हैंड वॉश से कम से कम 20 सेकंड तक धोने को कहें। आप उसके लिए मेन गेट पर ही पानी और हैंड वॉश रख सकती हैं। हाथ धोने के बाद उसे हाथों पर लगाने के लिए सैनिटाइजर जरूर दें।
कोरोना काल में अगर आपके घर कामवाली या फिर मेड (Maid) आने लगी है तो अपनी सुरक्षा करते हुए कई नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। वैसे तो इन दिनों सभी सजग हैं चाहे वो आपकी कामवाली ही क्यों ना हो। उसे भी इन सभी नियमों की जानकारी होगी लेकिन कई बार लोग बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और गलतियां कर जाते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो शिक्षा के अभाव में जानकारियों से अनजान रह जाते हैं। ऐसे में अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपको आगे बढ़कर मेड को इसकी जानकारी देनी होगी और उससे इन नियमों को फॉलों करने को कहना होगा।
आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो नियम।

मेड के घर आने पर इन बातों का जरूर रखें ख्याल
अगर आपके घर में मेड आने लगी है या आप किसी नई सर्वेंट को काम पर रखना चाहती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वे जिस जगह से आ रही हैं, उनके आस-पास कोई कोरोना का मरीज ना हो? इस बात की अच्छी तरह से जांच पड़ताल करके ही उसे काम पर रखें नहीं तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
- जब कामवाली घर पर आए तो उसे अपने हाथ-पैरों को अच्छी तरह धोने को कहें। हाथों को हैंड वॉश से कम से कम 20 सेकंड तक धोने को कहें। आप उसके लिए मेन गेट पर ही पानी और हैंड वॉश रख सकती हैं। हाथ धोने के बाद उसे हाथों पर लगाने के लिए सैनिटाइजर जरूर दें।
- इस बात का ध्यान रखें कि वह अपनी चप्पल घर के बाहर ही उतार दें। चप्पलों को घर के अंदर न लाने दें। उसे घर पर पहनने के लिए साफ चप्पल दें। जब वह चली जाए तो उसने जो चप्पलें पहनी थीं उसे डिस्इंफेक्ट जरूर करें।
- कामवाली अगर नियमों का पालन नहीं कर रही है तो उससे सख्ती बरतें और उसे फेस मास्क पहनने को कहें। अगर हो सके तो उसके घर आने पर उसे नया मास्क और हैड ग्लव्स दें।
- जब कामवाली आपके घर में मौजूद रहे, तब न सिर्फ उसे बल्कि घर के अन्य सदस्यों को भी मास्क पहनने को कहें। इससे कोविड-19 का खतरा कम होगा।
- अगर आपके घर में बच्चे और बुज़ुर्ग हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि उन्हें किसी भी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में न आने दें। जब घर पर कामवाली आए तो बच्चों और बुजुर्गों को उससे दूर बैठने को कहें।
- इस समय मेड को घर की सभी चीजों को हाथ न लगाने दें। जहां सफाई की जरूरत हो सिर्फ उसी जगह या चीज को उसे छूने दें।
उसके द्वारा धूले हुए बर्तनों को इस्तेमाल करने से पहले दोबारा से जरूर धो लें। साथ ही, व्यक्तिगत हाईजीन का पूरा ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
