Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बढ़ने लगे हैं कोराना के मामले, होली पर जरूर बरतें ये सावधानियां
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है और कई राज्यों में स्थिति लॉकडाउन तक पहुंच गई है। ऐसे में होलीका आनंद लेने से कहीं ज्यादा जरूरी है खुद को अपने परिवार को इस महामारी से सुरक्षित रखना। इसका मतलब यह नहीं है कि आप होली बिल्कुल नीरस तरीके से मनाएं। बल्कि हम यह कहना चाहते हैं कि आप त्योहार का आनंद लेते हुए भी पर्याप्त सावधानी बरतें ताकि जाने-अंजाने ये बीमारी आपके घर तक या आपके शरीर तक न पहुंच सके। आइए आपको बताते हैं कि इस बार होली में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
हमें अक्सर यह बताया जाता है कि ऐसे लोगों से करीब 3 फीट की दूरी बनाकर रखनी चाहिए जिन्हें खांसी या जुकाम है। लेकिन होली जैसे त्योहार में इसका पालन करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। होली एक ऐसा पर्व है, जिसमें काफी संख्या में लोग एक दूसरे से मिलते हैं, ऐसे में कोरोनावायरस के प्रसार की संभावना बढ़ जाती है। होली में कोरोनावायरस से बचाव को लेकर हम आपको बता रहे हैं डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक कैसे बचाव करें।

गले मिलने से बचें
अगर आपको खांसी और छींक आ रही है, तो दूसरों से गले मिलने या उन पर रंग डालने जैसे शारीरिक संपर्क से बचें। और अगर आप प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं, तो आपको तुरंत अपने हाथ धोने चाहिए।

हैंडवॉश है जरूरी
विशेषज्ञ 20 सेकंड तक हैंडवाश करने की सलाह देते हैं जिसमें आपके हाथों के पीछे, उंगलियों के बीच और नाखूनों के नीचे भी सफाई शामिल है। छींकने और खांसने वालों को संक्रमण फैलने से बचाने के लिए अपने मुंह को कपड़े से ढक कर रखना चाहिए।

होली में बाहर निकलने से बचें
जिन्हें खाँसी और छींकने और सामान्य सर्दी जैसे लक्षण हैं, उन्हें होली खेलने के लिए बाहर नहीं जाना चाहिए क्योंकि उन्हें अभी तक पता नहीं होता है कि क्या वे संक्रमित हैं या नहीं।

यात्रा से आए लोग रखें ध्यान
भारत में, कोरोनावायरस के अधिकांश मामले यात्रा से संबंधित हैं। इसलिए, जिन लोगों ने हाल ही में कोरोनोवायरस के मामलों के साथ उन क्षेत्रों की यात्रा की है, उन्हें दूसरों के साथ होली खेलने से बचना चाहिए।

अपने लक्षणों पर दें ध्यान
जिन लोगों ने पिछले 15 दिनों में भारत के बाहर प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें सामूहिक समारोहों में भाग लेने और उनके साथ होली खेलने से बचना चाहिए, भले ही वे अच्छी तरह से हों क्योंकि इसके लक्षणों वाले लोग 14 दिनों के भीतर बीमारी को प्रसारित कर सकते हैं।
स्वच्छता अपनाएं
अन्य जो होली खेल रहे हैं, उन्हें अच्छे से हाथ धोने और स्वच्छता अपनाने की आदत डालनी चाहिए। होली खेलने के बाद, किसी को अपने हाथ साबुन या एल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर से हाथ चाहिए और स्नान करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
