Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कोरोना वायरस की वजह से बाजार में सैनिटाइजर की हुई कमी, घर पर ही बनाएं
भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के बीच लोगों में जागरूकता बढ़ गई है और वे सावधानी बरतने लगे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए हाथों को अच्छे तरीके से साफ करने के साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। कोरोना वायरस के डर के वजह से पूरे देशभर में सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ गई
जिसके वजह से सैनिटाइजर की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 29 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सरकार ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। सैनिटाइजर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई शहर में इसकी किल्लत होने लगती है।
अगर बाजार में सैनिटाइजर की कीमतें आसमान छू रही है तो आप हाथों की सफाई के लिए घर पर भी हैंड सैनिटाइजर बना सकते है। आइए जानते हैं तो कैसे बनाएं होममेड सैनिटाइजर। वो भी सिर्फ 3 चीजों की मदद से। ये सैनिटाइजर पूरी तरह नैचुरल है और सुरक्षित है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं।

बाजार के सैनिटाइजर में होता है अल्कोहल
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और प्रिवेशन नें कोरोना वायरस ने बचने के लिए अल्कोहल युक्त हैंड सेनिटाइजर का यूज करने के लिए कहा है। वो भी ऐसा सैनिटाइजर जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल होना जरुरी है। बाजार के सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है। लेकिन जरुरी नहीं है कि ये आपको सूट करें। इसलिए यहां नेचुरल सैनिटाइजर बनाने की विधि सीखें।

ऐसे बनाएं हैंड सैनिटाइज़र
घर में सैनिटाइज़र बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ़ 3 सामानों की ज़रूरत पड़ेगी।
सामग्री:
1. वोडका (सबसे सस्ती वाली भी चलेगी)
2. एलोवेरा जेल
3. एसेंशियल ऑयल
इसके साथ ही प्लास्टिक या कांच की नई और साफ़ बोतल की भी ज़रुरत पड़ेगी।

तरीका-
सबसे पहले प्लास्टिक/कांच की बोतल में 2/3 तक वोडका भरें। वोडका में 35 से 40 परसेंट एल्कोहल होता है। एल्कोहल का इस्तेमाल मेडिकल औज़ारों तक को साफ़ करने के लिए किया जाता है। अब इसमें कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल की डालें। मार्केट में तरह-तरह के एसेंशियल ऑयल जैसे पेपरमिंट, टी-ट्री, लेमन और लैवेंडर आदि। आप अपनी पसंद की खुशबू के हिसाब से ये एसेंशियल ऑयल चुन सकते हैं। अब आखिर में इसमें डालें एलोवेरा जेल। आपको अपना सैनिटाइज़र कितना गाढ़ा रखना है, उस हिसाब से आप इसमें एलोवेरा जेल मिला सकते हैं। एलोवेरा जेल डालने का मकसद ये है कि बार-बार इस्तेमाल से एल्कोहल आपके हाथों को बहुत ड्राय कर देता है। ऐसे में एलोवेरा जेल आपके हाथों को सॉफ़्ट रखने में मदद करता है। इन तीनों को मिलाकर आप एक बोतल में बंद कर दें।

ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आप सही तरीके से हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं, तो ये आपको तमाम बीमारियों और त्वचा रोगों से बचाता है। जब भी आप घर से बाहर हों, तो कुछ भी खाने या मुंह को छूने से पहले अपने हथेली के बीच के हिस्से में इस होममेड नैचुरल सैनिटाइजर को 2 बार स्प्रे करें। अब अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें, ताकि हथेली के बैक्टीरिया साफ हो जाएं। इसके बाद हथेली के पिछले हिस्सों को रगड़ें, ताकि पूरा हाथ साफ हो जाए। जरूरत हो तो आप 1-2 स्प्रे और कर सकते हैं।

घर पर बनाए हैंड सैनिटाइजर के फायदे
बाजार में मिलने वाले हैंड सैनिटाइजर में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं माने जाते हैं। कई वैज्ञानिक रिसर्च करके इस बारे में बता चुके हैं कि केमिकलयुक्त सैनिटाइजर के ज्यादा प्रयोग से त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ता है। घर पर बना ये सैनिटाइजर पूरी तरह नैचुरल और सुरक्षित होता है, क्योंकि इसे बनाने के लिए सिर्फ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसे आप ताजा बनाकर 8-10 के भीतर इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर नया बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications