Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Coronavirus से बचने के लिए सिर्फ हाथ धोना ही नहीं है काफी, सुखाना भी है जरुरी
जब से Coronavirus ने तबाही मचाई तब से यही सुनने में आ रहा है कि सभी लोग अपने हाथ साफ़ रखें। जितना आपके हाथ साफ रहेंगे उतना ही आप Corona से सुरक्षित रह पाएंगे आप। लेकिन क्या सिर्फ हाथ धो लेना ही आपके लिए काफी है?... जितना हाथ धोना जरुरी है उतना ही सुखाना भी बहुत जरुरी है।

सूखी त्वचा होती है ज्यादा सुरक्षित
सूखी त्वचा पर कम होते हैं रोगाणु हाथ सुखाने से न केवल हाथों की नमी दूर होती है, बल्कि इसमें घर्षण भी होता है जो सूक्ष्मजीवों की संख्या को कम करता है। साथ ही सूक्ष्मजीवों के पर्यावरण में फैलने से रोकने में भी कमी लाता है। सूखी त्वचा की तुलना में गीली त्वचा से रोगाणुओं के फैलने की संभावना अधिक होती है।

डिस्पोजेबल टिशू से धोएं हाथ
आपको लगता है कि कपड़े वाले तौलिए से हाथों को सुखाने आप सुरक्षित हैं लेकिन आप ये नहीं जानते कि इससे भी रोगाणु पनपने का खतरा होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक डिस्पोजेबल टिशू पेपर इस्तेमाल करना अच्छा होता है। डिस्पोजेबल पेपर टिशू से हाथ पोंछना या सुखाना चाहिए क्योंकि यह तेज़ी से हाथों की नमी को सोख लेता है। हाथों में बची नमी को हटाने का ये सबसे तेज़ और सबसे प्रभावी तरीका है। यह Covid-19 के प्रसार से बचने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक लोग हाथों को अच्छी तरह धोते तो हैं लेकिन अक्सर वह एक चीज़ की अनदेखी कर देते हैं और वो है हाथों को अच्छे से सुखाना। हाथों को सुखाना भी स्वच्छता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। सिर्फ Corona ही नहीं आपको बिमारियों से दूर रहना है तो खुद भी साफ़ रहिये और अपने हाथों को भी साफ़ रखिए।

ड्रायर के इस्तेमाल से बचें
विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ लोग मानते हैं कि एयर ड्रायर से हाथ सुखाना अच्छा होता है, क्योंकि उससे बैक्टीरिया या अन्य रोगाणु जीवित नहीं रहते है लेकिन यह मिथ है। एयर ड्रायर और जेट एयर ड्रायर से हाथ सुखाने से पर्यावरण प्रदूषित हो सकता है और ड्रायर सूक्ष्मजीवों का फैलाव हवा में बढ़ा सकते हैं। वहीं, कपड़े वाले तौलिए से हाथों को सुखाने से भी रोगाणु पनपने का खतरा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
