Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
बच्चों के लिए कोवैक्सिन: 2-18 आयु वर्ग के लिए भारत में मिली मंजूरी
ड्रग रेगुलेटर की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने 2-18 साल के बच्चों के लिए Bharat Biotech के Covaxin को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश की है। एसईसी ने अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को अपनी सिफारिश सौंप दी है। फिलहाल DCGI की मंजूरी का इंतजार है लेकिन एक्सपर्ट पैनल ने इसको लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। मंजूरी मिलते ही ये वैक्सीन 2-18 साल के बच्चों के लिए उपलब्ध हो चुकी हैं।

"भारत बायोटेक ने सीडीएससीओ (सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन) को कोवैक्सिन के लिए दो - 18 आयु वर्ग में क्लीनिकल ट्रायल के डेटा प्रस्तुत किया है। विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा डेटा की पूरी तरह से समीक्षा की गई है, जिसकी सकारात्मक सिफारिशें भी दी गई है," हैदराबाद स्थित कंपनी ने बताया है। अब उनको CDSCO की तरफ से कुछ अन्य मंजूरियों का भी इंतजार है जिसके बाद इसको बच्चों के लिए लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी ने कहा, "यह दो - 18 आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकों के लिए दुनिया भर में पहली मंजूरी में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। अब हम बच्चों के लिए Covaxin के उत्पाद लॉन्च और बाजार में उपलब्धता से पहले आगे की नियामक मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।"
सरकार की तरफ से इस वैक्सीन को लेकर जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी। बच्चों को कोवैक्सिन की दो डोज दी जाएगी। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा है कि अभी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कुछ कन्फ्यूजन सामने आ रही है। अभी DGCI की भी मंजूरी नहीं मिली है। एक्सपर्ट डिसीजन लेंगे उसके बाद वैक्सीन आएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
