Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Covid-19: अगर घर में है कोई कोरोना का मरीज, तो इन सेफ्टी टिप्स से खुद को संक्रमित होने से बचाएं
कोरोना की दूसरी लहर की वजह से देशभर में कहर जारी है, बढ़ते कैसेज के वजह से अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। जिसके चलते सरकार ने कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीज़ों को घर में ही आइसोलेट रहकर इलाज करने की सलाह दी है। घर में आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से उनके घरवालों पर है। ऐसे में अटेंडेंट के तौर पर मरीज़ की देखभाल करने वाले व्यक्ति को खुद को सुरक्षित रखना भी बड़ी चुनौती है। अगर आप भी कोरोना मरीज़ की देखरेख कर रहे हैं तो जानें, कि इस माहौल में खुद को किस तरह संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

मास्क जरुर पहनें
वायरस को दूर रखने के लिए आइसोलेशन पर्याप्त नहीं है। अगर आपके पास घर पर एक कोविड पेशेंट है, तो सुनिश्चित करें कि घर में हर कोई मास्क पहन कर रहें जब तक कि वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता। मास्क को छूने से बचें और इसे हटाने के बाद अपने हाथ धोएं।

अपने हाथ धोएं और दस्ताने का इस्तेमाल करें
घर पर कोविड पेशेंट होता है, तो आप भी पेशेंट के संपर्क में आते हैं, जैसे कि भोजन देना, दवाइयां देना या ऑक्सीजन के लेवल की निगरानी में मदद करना आदि ऐसी स्थितियों में, दस्ताने पहनें और अपने हाथों को अच्छी तरह से और बार-बार धोएं। इसके अलावा, अपना चेहरा यानी आंखें, नाक और मुंह छूने से बचें।

बर्तन रखें अलग
घर पर COVID पेशेंट है, तो उन्हें भोजन देने के लिए यूज एंड थ्रो प्लेट्स और ग्लास का इस्तेमाल करें और अगर आप उन्हें घर के बर्तन में ही खाना दे रहे हैं तोमरीज के इस्तेमाल किए बर्तनों को अलग कर दें और इनको बार-बार हाथ न लगाएं। इनको धोने की स्थिति में बाक़ी बर्तनों से अलग रखें और गर्म पानी से धोएं। साथ ही इसके लिए अलग से बर्तन बार का इस्तेमाल करें।

सतहों को साफ रखें
सुनिश्चित करें कि आप अपने घर को अच्छी तरह से साफ और कीटाणुरहित रख रहे हैं, विशेष रूप से बार-बार छुई गई सतहों जैसे कि टेबलटॉप, डॉर्कनॉब्स, रिमोट, स्विचबोर्ड, टैप्स आदि।

एक ही बाथरूम होंने पर
अगर घर में आप कोरोना मरीज के साथ एक ही बाथरूम इस्तेमाल कर रहे हों, तो कोशिश करें कि मरीज के बाथरूम जाने से पहले आप अपने रूटीन वर्क निपटा लें। अगर मरीज के बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद आप या घर का कोई और सदस्य बाथरूम इस्तेमाल करे, तो पहले बाथरूम को अच्छी तरह से सेनेटाइज़ कर लें फिर इस्तेमाल करें। ऐसा हर बार करना ज़रूरी है ताकि आप सुरक्षित रह सकें।

अलग रखें मरीज का सामान
मरीज का तौलिया, साबुन, बर्तन, कपड़े और ज़रूरी सामान किसी के साथ मिक्स न करें। मरीज के कपड़े धोने से पहले मास्क और ग्लब्स पहने। साथ ही कपड़ों में डिटॉल और सेवलॉन जैसे किसी एंटीबायोटिक लिक्विड का इस्तेमाल ज़रूर करें। अगर वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हैं तो मशीन को भी आखिर में सेनेटाइज़ करना न भूलें।

अगर एक ही कमरा हो
घर में कम जगह होने की वजह से बहुत सारे लोग कोरोना मरीज के साथ एक ही कमरे में रहकर उनकी देखभाल कर रहे हैं। ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि आप उनसे कम से कम 6 फिट की दूरी बना कर रखें। कमरे की खिड़कियां और दरवाज़ा खोलकर रखें। हर समय अपने चेहरे पर डबल मास्क और ग्लब्स पहनकर रहें। साथ ही गलब्स पहनने के बावजूद साबुन से समय-समय पर हाथ धोते रहें और सेनेटाइज करते रहें। जिससे आप संक्रमित होने से बचे रह सकें।

खुद की इम्यूनिटी भी रखें स्ट्रांग
मरीज की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तो आप उनको हेल्दी डाइट देते ही रहें। साथ ही खुद की इम्यूनिटी के साथ समझौता न करें। इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए हेल्दी डाइट लेते रहें। साथ ही डॉक्टर की सलाह से स्टीम, काढ़ा, हल्दी दूध और ज़रूरी दवाओं का सेवन करते रहें। आप कुछ भी खाएं तो मरीज से दूर हटकर खाएं और जितनी जल्दी हो मास्क को वापस पहन लें।



Click it and Unblock the Notifications
