Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना वायरस: मेट्रो में सफर करते हुए बरतें ये सावधानी
कई शहरों में मेट्रो सेवा शुरु हो चुकी है। वहीं मेट्रो ने अपने परिचालन से जुड़े मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर ली है, जिसमें यात्रियों को यात्रा करने से पहले कई शर्तों का पालन करना होगा। आइए आपको बताते हैं मेट्रो में यात्रा करने से पहले आपको किस तरह खुद को सुरक्षित रखना होगा।

- यात्री के अंदर कोरोना के किसी भी तरह के लक्षण (सर्दी, जुखाम, बुखार) न हो, अगर ऐसा हुआ तो उसे स्टेशन से वापस लौटा दिया जाएगा। ऐसे में कोरोना के लक्षण दिखने पर मेट्रो में यात्रा करने से बचें। घर पर रहकर ही काम करें। हो सके तो मोबाइल में आरोग्य सेतू ऐप जरूर डाउनलोड कर लें।
-सिर्फ स्मार्ट कार्ड रखने वाले यात्री ही मेट्रो में सफर कर पाएंगे यानी फिलहाल स्टेशन पर टोकन देने की सुविधा नहीं होगी। टोकन लेने वाले सभी काउंटर व टिकट वेंडिग मशीन बंद रहेंगे। ऐसे में घर से ही अपनी स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर लें।
-वहीं मेट्रो की सीट में दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली रहेगी। एक कोच में अधिकतम 50 लोग ही सफर कर पाएंगे। ऐसे में कोच में मौजूद अन्य यात्रियों से दूरी बनाएं रखें। मास्क और गल्व्स जरूर पहनें।
-सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराने के लिए मेट्रो ट्रेन स्टेशन पर पहले की तुलना में 30 सेकंड अधिक समय के लिए रूकेगी। ऐसा करने से ट्रेन में चढ़ने व उतरने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। मेट्रो के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी होगा। कोच में सीमित संख्या में लोग चढ़े और उतरें इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। आप भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश करें कि मेट्रो में यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरती जाए ताकि कोविड-19 से दूरी बनी रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
