Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
क्या कोरोना वैक्सीन लेने के बाद मेंस्ट्रुअल डिसऑर्डर की होगी दिक्कत ? जानें एक्सपर्ट्स की राय
कोरोना वायरस से बचने के लिए वैक्सीन लेना जरुरी है। वैक्सीन लेने के बाद सिर दर्द, थकान, शरीर में दर्द और बुखार जैसे सामान्य साइड इफेक्ट होना आम बात है, वहीं कुछ महिलाओं में वैक्सीन लेने के बाद पीरियड से जुड़ी समस्या देखने को मिल रही हैं। कोविड 19 वैक्सीन लेने के बाद महिलाओं में नॉर्मल से ज्यादा ब्लीडिंग फ्लो हो रहा है। वहीं कुछ महिलाओं में पीरियड देरी से हो रहे हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।

वैक्सीन लेने के बाद पीरियड पर असर
35 साल की महिला के अनुभव के अनुसार- महिला ने बताया है कि वैक्सीन लेने के बाद उनके पीरियड के दौरान उन्हें काफी दर्द हुआ है। महिला ने बताया है कि उन्होंने मार्च में कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज और मई में दूसरा डोज लिया था। पहले डोज के बाद कुछ दिनों बाद पीरियड की डेट थी, लेकिन दूसरे डोज के दौरान पीरियड चल रहा था। डोज के बाद काफी दर्द हुआ और 10 दिनों से ज्यादा ब्लीडिंग हुई थी।

30 से 50 की महिलाओं में पीरियड समस्या
रिपोर्ट के अनुसार 30 से 50 की महिलाओं में परियड से जुडी समस्या देखने को मिली है। इन उम्र की 25 फीसदी महिलाओं में ब्लीडिंग फ्लो नॉर्मल से अधिक और कम हुआ है, पीरियड के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन की भी समस्या देखने को मिली है। इसका कारण हार्मोनल बदलाव हो सकता है। डॉक्टर्स के अनुसार बहुत कम महिलाओं में वैक्सीन लगने के बाद पीरियड की समस्या देखने को मली है।

डॉक्टर की राय
वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा- इस मुद्दे के बारे में ज्यादा बात नहीं की गई है और बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नही हैं। अभी तक ऐसा कोई शोध नहीं किया गया है जो यह बताता हो कि टीकाकरण पीरियड को बदल सकता है। हालांकि, यह संभव है कि तनाव या नींद की कमी पीरियड को प्रभावित कर सकता है। कई लोग महामारी के कारण तनाव में थे जिसकी वजह से भी महिलाओं में पीरियड की समस्या देखने को मिल रही है।

एक्सपर्ट्स की राय
हालांकि, विशेषज्ञों ने कहा कि ये सभी अस्थिर साइड इफेक्ट हो सकते हैं और ऐसे साइड इफेक्ट की तुलना में टीकाकरण के लाभ अधिक हैं और महिलाओं को बिना किसी दूसरे विचार के जल्द से जल्द वैक्सीन लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
