Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Corona Vaccine: घर बैठे Whatsapp से पाएं करीबी सेंटर की जानकारी , फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
भारत में अब WhatsApp का यूज पास के वैक्सीनेशन सेंटर खोजने में किया जा सकेगा।इसके लिए MyGov Corona Helpdesk की मदद WhatsApp पर ली जा सकती है। MyGovIndia ने ट्विटर के जरिए इसकी घोषणा की है। आपको बता दें कि सरकार की ओर से कोरोना वायरस पर वॉट्सऐप चैटबोट सर्विस पिछले साल मार्च में लॉन्च की गई थी। ये WhatsApp यूजर्स के लिए फ्री है। इस पर यूजर्स कोरोना से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। हालांकि इस सर्विस की डिफॉल्ट लैंग्वेज इंग्लिश है। इसको हिन्दी में चेंज करने के लिए आपको Hindi या हिंदी लिखकर मैसेज करना होगा।

ये है प्रक्रिया
WhatsApp पर वैक्सीनेशन सेंटर खोजने के लिए आपको बस चैट में 'Namaste' लिखकर 9013151515 पर वॉट्सऐप करना होगा। इसके लिए स्पेशल चैटबोट को तैयार किया गया है। चैटबोट की ओर से आपको ऑटोमैटेड मैसेज सेंड किया जाएगा।
चैटबोट के ऑटोमैटेड मैसेज में रिप्लाई में आपको अपने एरिया का पिनकोड सेंड करना होगा। ये 6 अंकों का पिनकोड वहां का टाइप करें जिस जगह आप वैक्सीन लेन चाहते है। इसके बाद आपके पास मौजूद सभी वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में पूरी डिटेल मुहैया करवा दी जाएगी।
वैक्सीनेशन सेंटर के अलावा MyGovIndia चैटबोट की मदद से आपको Covid-19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए Cowin वेबसाइट का लिंक भी दिया जाएगा। 1 मई से देश में 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगने की बात सरकार ने कही है।

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इसके लिए आपको Cowin की वेबसाइट, Aarogya Setu ऐप या कोविड-सर्विस पोर्टल Umang के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हेल्प डेस्क हिन्दी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज को सपोर्ट करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
