Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फैक्ट चेक: मुर्गियों से फैलता है ब्लैक फंगस, जाने अफवाह है या सच्चाई
देश में कोविड-19 के मामलों के बीच पिछले दिनों म्यूकोरमाइकोसिस (जिसे ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है) के मामलों भी तेजी से देखने को मिल रहे है। देखते ही देखते इस फंगस संक्रमण ने भी कई राज्यों में महामारी का रूप ले लिया है। सरकार और स्वास्थ्य संगठन इस प्रकोप को रोकने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। कमजोर इम्यूनिटी को स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसका प्रमुख कारण मान रहे हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर ब्लैक फंगस के कारणों से जुडे कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिनमें कहा जा रहा है कि पोल्ट्री फार्म के चलते इस तरह के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों से कुछ दिनों तक चिकन न खाने की अपील भी की जा रही है। आइए जानते है सोशल मीडिया में फैल रही इस अफवाह में कितना दम है?

वायरल पोस्ट में क्या है?
सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्मों पर तेजी से वायरल हो रहे एक पोस्ट में कहा जा रहा है कि मुर्गियां भी ब्लैक फंगस संक्रमण की एक वजह हो सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि ब्लैक फंगस, बर्ड फ्लू की तरह ही मुर्गीयों से फैलने वाला संक्रमण है। लोगों से अपील का जा रही है कि वह पोल्ट्री फार्म के आसपास न जाएं और न ही चिकन खाएं, इससे संक्रमण का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं पोस्ट में बताया जा रहा है कि कुछ राज्य की सरकारों ने ऐसे ही कुछ पोल्ट्री फार्म को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
क्या वास्तव में मुर्गियों से हो सकता है म्यूकोरमाइकोसिस ?
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने ट्वीट के माध्यम से इस वायरल खबर का खंडन करते हुए लोगों को जागरूक किया है। ट्वीट में बताया गया है कि इस तरह का दावा पूरी तरह से झूठा है, अब तक ऐसे कोई भी तथ्य सामने नहीं आए हैं जिनके आधार पर कहा जा सके कि मुर्गीयों के कारण इंसानों को ब्लैक फंगस संक्रमण होने का डर हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
