Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना
ओमिक्रॉन: सरकार ने जारी की नई होम आइसोलेशन की गाइडलाइन, ये लक्षण दिखने पर न करें देर
कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने होम आइसोलेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। आने वाले दिनों में कोरोना के मामले बढ़ेंगे, इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. अगर ओमिक्रॉन के मामले बते हैं और अस्पतालों पर दबाव पड़ता है तो बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है। मंत्रालय ने कहा, पॉजिटिव होने के सात दिन और तीन दिनों तक लगातार बुखार नहीं आने के बाद होम आइसोलेशन के तहत रोगी को छुट्टी दे दी जाएगी और आइसोलेशन खत्म हो जाएगा।

- नई गाइडलाइन में सरकार ने बुजुर्ग मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन की अनुमति दी है। कोविड से संक्रमित बुजुर्ग मरीज अस्पताल में भर्ती होने के बजाय डॉक्टर की सलाह पर घर पर ही आइसोलेट हो सकते हैं।
- नई गाइडलाइंस के मुताबिक, हल्के लक्षण वाले मरीज घर पर ही रहेंगे और घर पर प्रॉपर वेंटिलेशन रहना जरूरी है।
- बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन में रहेंगे, जिनका ऑक्सीजन लेवल 93% से ज्यादा हो।
- हल्के और बिना लक्षण वाले मरीज जो होम आइसोलेशन में होंगे, उनसे जिले स्तर पर कंट्रोल रूम में लगातार संपर्क में रहना होगा, जो उन्हें जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग और हॉस्पिटल बेड वगैरह समय पर दिलवा सके।
- मरीजों को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। यानी कि मरीज घर पर मास्क लगाकर रखें वो भी ट्रिपल लेयर वाला। वहीं, नियमित तौर पर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेते रहें।
- ऐसे कैंसर, एचआईवी मरीज या जिनका ट्रांसप्लांट हुआ हो, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

- कोविड से संक्रमित मरीजों को स्टेरॉयड लेने से मना किया गया है। वहीं, सीटी स्कैन और चेस्ट एक्सरे भी बिना डॉक्टर की सलाह के मनाही है। दूसरी लहर के बाद ब्लैक फंगस के मामले सामने आए थे, जिसमें कहा जा रहा था कि कोविड के इलाज में स्टेरॉयड दवाइयों का इस्तेमाल भी इस बीमारी के फैलने के कारणों में से एक था।
- पॉजिटिव होने के 7 दिन के बाद होम आइसोलेशन खत्म हो जाएगा और साथ में 3 दिनों तक बुखार लगातार ना रहे तो होम आइसोलेशन खत्म माना जाएगा और दोबारा टेस्ट की जरूरत नहीं होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
