Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आज से प्रिकॉशन डोज के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू होगी, जानें इससे जुड़ी जानकारी
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने नए साल पर वैक्सीन की 'प्रिकॉशन डोज' दिए जाने का ऐलान किया था। अब केंद्र सरकार द्वारा की गई इस घोषणा के बाद भारत में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग के लिए वैक्सीन की 'प्रिकॉशन डोज' के लिए आज शनिवार से अपॉइंटमेंट मिलने शुरू हो जाएंगे।

केंद्र सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि 'प्रिकॉशन डोज' लेने वालों के लिए Co-Win प्लेटफॉर्म में किसी नए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। मंत्रालय ने कहा कि टीका लगवाने के इच्छुक ऑनलाइन आवेदन करके स्लॉट बुक कर सकते हैं अथवा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाने का समय ले सकते हैं.

सरकार की तरफ से मिलेगा प्रिकॉशन डोज लगाने का मैसेज
प्रिकॉशन डोज के लिए कोविन (CoWIN) पर स्लॉट बुक करना अनिवार्य नहीं है।सरकार की तरफ से जारी गाइनलाइन के मुताबिक, प्रिकॉशन डोज कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने की तारीख से नौ महीने (39 हफ्ते) बाद ही लिया जा सकता है। जब भी संबंधित व्यक्ति प्रिकॉशन डोज के लिए योग्य होगा, तो कोविन उसे टेक्स्ट मैसेज भेजकर ये सूचित करेगा कि उसको तीसरा डोज या प्रिकॉशन डोज लगना है।
प्रिकॉशन डोज देने वाले वैक्सीन सेंटर्स की जानकारी कोविन से ही मिल पाएगी। प्रिकॉशन डोज लेने के बाद इसकी जानकारी लाभार्थी के वैक्सीन सर्टिफिकेट में दिखने लगेगी।

60 साल से अधिक उम्र वालों को लगेगा प्रिकॉशन डोज
प्रिकॉशन डोज 60 साल से अधिक उम्र के केवल उन्हीं लोगों को लगाया जाना है, जो कोमॉर्बिडिटी (एक से ज्यादा बीमारियों) से जूझ रहे हैं। सरकार ने कोमॉर्बिडिटी के तहत आने वाली 22 बीमारियों की लिस्ट जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि कोमॉर्बिडिटी वाले 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को प्रिकॉशन डोज के लिए डॉक्टर से कोई सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, ऐसे लोगों को डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
