Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मई की पहली तारीख से 18+ युवाओं को लगेगी वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन से लेकर इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी पाए यहां
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन ड्राइव को बढ़ाने का फैसला किया। अब 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। भारत सरकार के निर्णय के बाद मई की पहली तारीख से COVID-19 टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होगा। गौरतलब है कि पहले चरण के तहत फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की अनुमति दी गई थी। उसके बाद दूसरे चरण में 45 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

1 मई से 18+ युवाओं के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण ड्राइव को लेकर कई तरह के सवाल मन में हैं। इस लेख के माध्यम से आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
18 साल से अधिक के युवाओं को कोविन वेब पोर्टल का इस्तेमाल करके ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आप https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर लॉगिन करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आप एक मोबाइल नंबर की मदद से चार लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगर मोबाइल फोन से रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

कीमत को लेकर संशय बरकरार
संभावना जताई जा रही है कि 1 मई से शुरू होने वाले तीसरे चरण के कोरोना वैक्सीन के लिए 18+ लोगों को कीमत चुकानी होगी। मगर इसके मूल्य के निर्धारण को लेकर किसी तरह की पुख्ता सुचना नहीं दी गयी है। इसके लिए अभी गाइडलाइन्स का आना बाकी है। वैसे राज्य सरकार इस पर अपना फैसला सुना सकता है। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस चरण में सबको फ्री वैक्सीन देने का एलान किया है।

वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास
देश के सभी लोगों के लिए वेक्सीन उपलब्ध कराने की मांग बढ़ रही थी। इस बीच में केंद्र सरकार की इस घोषणा का सभी ने स्वागत किया है। सरकार के मुताबिक यह विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा जिसमें टीकों की खरीद और टीका लगवाने की पात्रता में ढील दी जाएगी। साथ ही टीका निर्माताओं को उत्पादन और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। आपको बता दें कि देश में इस समय भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वोविशील्ड लोगों को दी जा रही है। हाल ही में सरकार ने रूस की स्पूतनिक वैक्सीन को मंजूरी दी है। इन सब प्रयासों के साथ ही लोगों को टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

45 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण प्रक्रिया
सरकारी केंद्रों पर 45 साल से अधिक के लोगों के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया पहले की तरह चलती रहेगी और यह मुफ्त में होगी।



Click it and Unblock the Notifications
