Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
कौनसा दूध होता है ज्यादा हेल्दी गाय का या भैंस का, जानें अंतर
दूध विटामिन डी और कैल्शियम का सबसे बढ़िया स्त्रोत होता है। इसे शरीर के विकास के लिहाज से एक कंपलीट फूड माना जाता है। ज्यादात्तर लोग पीने में भैंस और गाय के दूध का इस्तेमाल करते है। कई बार लोगों के दिमाग में भी आता हैं कि इन दोनों ही दूध में क्या फर्क हैं? हालांकि इन दोनों दूध में कोई फर्क नहीं हैं दोनों ही पीने में सुरक्षित और पौष्टिक हैं। हालांकि ये आपके शरीर पर निर्भर करता हैं कि कौनसा दूध आपके लिए बढ़िया हैं। इस आर्टिकल में हम गाय और भैंस के दूध में फर्क आपको बता रहे हैं।

गाय का दूध होता है कम गाढ़ा
शिशु जो मां का दूध किसी कारणवश नहीं पी पाते, उन्हें गाय का दूध ही दिया जाता है। यदि आप डाइट कॉन्शियस हैं या कोई शारीरिक दिक्कत है तो आपको गाय का दूध ही पीना चाहिए। यदि आपको वेट बढ़ाना है या कमजोरी रहती हो तो आप भैंस का दूध पीएं।
गाय का दूध पतला होता है और इसमें करीब 88 फीसदी तक पानी होता है। इसी वजह से ये जल्दी पच जाता हैं। सौ ग्राम गाय के दूध में करीब 88 प्रतिशत पानी होता है, जबकि भैंस के दूध में पानी की मात्रा 70 प्रतिशत तक होती है।

प्रोटीन की कमी को पूरा करता हैं भैंस का दूध
आप में प्रोटीन की कमी है तो आपको भैंस का दूध पीना चाहिए। गाय के दूध की अपेक्षा भैंस के दूध में 10 से 11 फीसदी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन की वजह से यह हीट रेजिस्टेंट होता है और यही कारण है कि इसे रोगी, बुजुर्गों और नवजात शिशुओं को देने से मना किया जाता है।

कॉलेस्ट्रोल में होता हैं फर्क
भैंस और गाय के दूध में एक बड़ा अंतर कोलेस्ट्रॉल का भी है। यहां एक विशेष अंतर ये है कि भैंस के दूध में गाय के दूध की अपेक्षा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। इसलिए भैंस का दूध हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, किडनी प्रॉब्लम में आपको भैंस का दूध पीना चाहिए।

गाय के दूध में होती है कम कैलोरी
एक कप गाय के दूध में जहां 148 कैलोरी होती है जबकि एक कप भैंस के दूध में कैलोरी की मात्रा 237 होती है। भैंस के दूध की मलाई भी बहुत मोटी जमती हैं और इससे घी भी काफी अच्छा निकलता है।



Click it and Unblock the Notifications
