Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना वायरस के 5 सबसे भंयकर लक्षण, न करें नजरअंदाज- तुरंत करवाएं कोविड टेस्ट और जाएं अस्पताल
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड 19 की ये लहर पहले से भी ज्यादा घातक साबित हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर पहले ना केवल अधिक संक्रामक है, बल्कि कई गंभीर लक्षण भी लेकर आया है। कुछ मरीज होम क्वारंटीन में ठीक हो रहे है। वहीं कुछ लोगों को अस्पताल जाना पड़ रहा है। चलिए जानते हैं कोरोना के सबसे खतरनाक लक्षण के बारे में, जिसका पता चलते ही तुंरत अस्पताल जाने की जरुरत होती है।

सांस लेने में दिक्कत
सांस लने में तकलीफ या छाती में दर्द कोरोना का सबसे खतरनाक लक्षण है। अगर आप कोरोना से संक्रमित है तो ध्यान रखें, सांस लेने में तकलीफ होती है तो जान का खतरा भी हो सकता है। कोरोना वायरस एक रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है ये वायरस हमारे अपर ट्रैक्ट में हेल्दी सेल्स पर हमला करता है, जिसकी वजह से मरीज को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। इसलिए जब भी आपको ये लक्षण दिखे तो आप तुरंत अस्पताल जाएं या फिर डॉक्टर से संपंर्क करें।

ऑक्सीजन लेवल कम होना
कोरोना संक्रमित होने पर शरीर के ऑक्सीजन लेवल पर बहुत प्रभाव पड़ता है। कोरोना पॉजिटिव होने पर वायरल हमारे फेफड़ों के एयर बैग में फ्लूड भर जाता है और शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी हो जाती है। ऐसे होनों पर तुरंत अस्पताल जाएं। कोरोना की दूसरी लहर में बहुत से लोगों का ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है, इस वजह से कई लोगों की जान भी चली गई है।

सीने (छाती ) में दर्द
सीने में किसी भी तरह के दर्द को नजरअंदाज ना करें। सीने का दर्द कोरोना वायरस का सबसे खतरनाक लक्षण है। कोरोना वायरस फेफड़ों पर अटैक करता है। छाती में दर्द या जलन महसूस हो तो आपको तुंरत अस्पताल जाना चाहिए या फिर डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

होठों का नीला होना
कोरोना पॉजिटिव होने पर कई लोगों के होंठ और चेहरे पर नीलापन आ जाता है। खून में ऑक्सीजन लेवल कम होने से होंठ नीले हो जाते है। ऐसे में तुरंत अस्पताल जाएं।

बेहोशी या आसान काम करने में दिक्कत होना
कोरोना वायरस ब्रेन फंक्शन और नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करता है। कई मरीजों में कन्फ्यूजन, आसल, बेचैनी और बेहोशी जैसे लक्षण देखने मिले है। एक्सपर्ट कहते है कि किसी मरीज को बोलने में लडखड़ाहट हो रही है तो तुरंत अस्पताल जाएं।

कैसे रखें अपना ख्याल
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप किसी संक्रमित इंसान से 6 फीट से कम दूरी और 15 मिनट तक संपर्क में रहते है तो इस बीमारी की चपेट में आ सकते है। संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें और बाहर जाने से पहले मास्क पहनें और आन बाद हाथों को अच्छे से साफ करें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
यह लेख पाठक की जानकारी और जागरुकता बढ़ाने के लिए किया गया है। आप किसी भी बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
