Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
रुकिए! रोजाना पेरासिटामोल खाने से ब्लडप्रेशर और हार्ट स्ट्रोक का खतरा, रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पेरासिटामोल एक पेनकिलर के रूप में जानी जाती है। इसका उपयोग हल्के से मध्यम दर्द और बुखार को दूर करने के लिए किया जाता है। एक रिसर्च में सामने आया कि इस दवा के नियमित सेवन से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने डॉक्टरों से दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम वाले लोगों को पेरासिटामोल देने से पहले सावधान रहने को कहा।

द टेलीग्राफ यूके में प्रकाशित इस रिसर्च के अनुसार एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने हाई ब्लड प्रेशर वाले 110 रोगियों को दो सप्ताह तक दिन में दिन में चार बार पेरासिटामोल दी गई। चार दिनों के भीतर इन रोगियों में रक्तचाप काफी बढ़ गया, जिसकी वजह से दिल का दौरा पड़ने की संभावना 20 प्रतिशत बढ़ गई थी।
यूके में लगभग 10 में से एक व्यक्ति को किसी न किसी वजह से दैनिक पेरासिटामोल दी जाती है, जबकि वहां प्रत्येक तीन वयस्कों में से एक उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का मानना है कि पेरासिटामोल को लोग साधारण दवाई की तरह देखते हें लेकिन रिसर्च में ये बात सामने आई है कि इसके नियमित सेवन से हार्टअटैक जैसी गंभीर समस्या हो सकती है, इसलिए इस दवा से दूर हो जाना चाहिए। वहीं शोध में कहा गया है कि कभी-कभार इस दवा का इस्तेमाल करने से ज्यादा परेशानी नहीं होती है लेकिन इसे रोजाना की आदत बनाने से बचना चाहिए और डॉक्टर को भी मरीजों को इस दवा को सलाह देते हुए सर्तक रहने की आवश्यकता थी।

डॉक्टर से पूछकर ही लें ये दवा
वैसे तो पेरासिटामोल को एक सामान्य दवा माना जाता है, जो हर मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध है। लेकिन फिर भी छोटे-मोटे दर्द के लिए इसका नियमित सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। दर्द होने पर एक दिन में एक से 4 ग्राम की तक की मात्रा में ले सकते हैं। लेकिन रोजाना इसे लेने से बचें। अगर आप रोजाना शराब के ड्रिंक्स लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही आपको पेरासिटामोल लेनी चाहिए।। वहीं 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही पेरासिटामोल का उपयोग करना चाहिए।

शराब के साथ न करें
बेशक पेरासिटामोल दर्द और हल्के बुखार से बहुत जल्दी राहत दिलाती हो, लेकिन इसका सेवन भूलकर भी आपको शराब के साथ नहीं करना चाहिए। यदि डॉक्टर यह दवा लेने को कहे, तो उनसे पूछ लें कि इसे कैसे और किस ड्रिंक के साथ लेना बेहतर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
