Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
कहीं आप सरसों के बीज के नाम पर आर्जीमोन तो नहीं खा रहे हैं, FSSAI ने बताया मिलावट पकड़ने का तरीका
रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में मिलावट आम सी बात होती जा रही है। जो इसे न केवल जागरूकता के दृष्टिकोण से बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय बना रहा है। मसालों से लेकर अनाज तक में भारी मात्रा में मिलावट होने लगी हैं। असली और नकली में फर्क करना मुश्किल है।

इसलिए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) उपयोगी सुझाव साझा करता रहता है जो इस तरह की मिलावट की जांच में मदद करता है। भोजन में मिलावट उपभोक्ता को धोखा देती है और उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। इसलिए FSSAI का उद्देश्य है कि आम तौर पर भारत में पाए जाने वाले खाद्य अपमिश्रण के लिए उपलब्ध सामान्य तरीकों की सूची बनाना।
आज यहां FSSAI ने सरसों के बीज में आर्जीमोन की मिलावट जांचने के लिए एक सरल तरीका बताया है जिससे आपको मालूम चलेगा कि आपके सरसों के बीज में आर्जीमोन के बीज मिलाए गए हैं। आर्जीमोन मिश्रित तेल का लंबे समय तक सेवन किया जाए विशेषज्ञों की मानें तो वह जानलेवा साबित हो सकता है। इसकी अधिक मिलावट क्षेत्र में महामारी के रूप में फैलती है।
यह है आर्जीमोन
इसका वैज्ञानिक नाम आर्जीमोन मेक्सिकाना है। यह पौधा सर्दियों में फूल देता है। कटीले पौधे की पत्तियां चौड़ी होती हैं। पीले फूल निकलते हैं, इसके बाद सरसों की फली की तरह ही छोटी गोल फली निकलती है। इसमें सरसों के दाने की तरह काले बीज होते हैं। इस पौधे को आम बोलचाल में कटइया बोलते हैं। इसके बीज सरसों के दानों के साथ मिलाकर बेच दिये जाते हैं। इनकी पहचान करना मुश्किल होता है। इन बीजों से हल्के पीले रंग का गैर खाद्य तेल निकलता है। जिसमें जहरीला रसायन होता है।
तरीका
* सरसों के दानों को कांच की प्लेट में फैलाएं।
* एक आवर्धक कांच ( magnifying glass) का उपयोग करके, किसी भी दानेदार, खुरदरी सतह वाले बीजों की बारीकी से जांच करें जो काले रंग के हों।
परिणाम
* सरसों की सतह चिकनी होती है और उंगलियों के बीच दबाने पर अंदर से पीले रंग की हो जाती है।
* आर्जीमोन के बीजों की सतह दानेदार, खुरदरी और काले रंग की होती है। साथ ही, वे अंदर से सफेद होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
