Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
डायबिटीज में औषधि की जगह जहर बन सकता है नीम का रस, मर्द न पीएं इसे ज्यादा
इन दिनों डायबिटीज युवाओं में सबसे ज्यादा प्रचलित बीमारी बन गई है। बिगड़ती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से युवावस्था में लोग इस बीमारी से ग्रस्त होने लगे हैं। इसके लिए डॉक्टर भी संतुलित भोजन और जीवनवशैली की सलाह देते हैं। कई बार लोग डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए अपनी तरफ से घरेलू नुस्खें अपनाने लगते हैं। डायबिटीज से बचने के लिए लोग नीम की पत्तियां या नीम का रस पीना शुरु कर देते हैं। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि ज्यादा नीम का जूस पीना पुरुषों के लिए दवा की जगह जहर का का काम कर सकता है। इसके ज्यादा सेवन से मर्दानगी में असर पड़ता है। इसके ज्यादा सेवन से स्पर्म काउंट में गिरावट आने लगती है।

न बनें जबरदस्ती के डॉक्टर
गलत जीवनशैली के साथ -साथ लोग अकसर एक गलती और करने लगे हैं। वह है यहां-वहां से सुन कर खुद ही अपना इलाज करना शुरू कर देना। दवाओं की तरह ही घरेलू औषधियां भी एक सीमित मात्रा में ही अपना असर दिखाती हैं। इससे कम या ज्यादा मात्रा लेने पर जान और शरीर के लिए कई जोखिम हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि अपने हकीम खुद न बनें।

औषधि है नीम का रस, पर ज्यादा इस्तेमाल से बचें
नीम औषधीय पेड़ है। इसके हर भाग का किसी न किसी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। परंतु फिर भी बिना जानें खुद से इसका इस्तेमाल करने से परहेज करें। नीम के अनगिनत स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे हैं। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं नीम का रस पीना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। परंतु अधिक रस पीने के नुकसान भी हो सकते हैं। तय मात्रा से अधिक नीम का रस पीने से स्पर्म काउंट पूरी तरह डैमेज हो सकते हैं।

कितनी मात्रा में पीना चाहिए
किसी भी व्यक्ति के लिए नीम की पत्तियों के सत्त की प्रतिदिन 2 मिली ग्राम मात्रा तक ही लेनी चाहिए। इसे लेने से पहले एक बार जरुर डॉक्टर की सलाह लें। इसके सेवन से आपके यौन स्वास्थय को प्रभावित कर सकता है और बांझपन का कारण भी बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
