Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
High Blood Pressure Diet: ब्लड प्रेशर को कम करेंगे ये आहार
हाई ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति हैं, जिसमें व्यक्ति का रक्तचाप अधिक होता है। आमतौर पर उच्च रक्तचाप को 140/90 से ऊपर परिभाषित किया जाता है। जब व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, तो इससे आपके हृदय और रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव डालता है। जिससे व्यक्ति को दिल के दौरे या स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा देता है। इतना ही नहीं, उच्च रक्तचाप हृदय और गुर्दे की बीमारी का कारण बन सकता है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने या फिर इसके जोखिम को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने आहार पर ध्यान दें। डाइट में थोड़ा सा फेरबदल आपको लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति को अपनी डाइट में क्या-क्या बदलाव करने चाहिए-

केला
इसे एक सुपरफूडउ माना जाता है। केला पोटेशियम रिच फ्रूट है, जिसका अर्थ है कि यह ब्लड प्रेशर को लो करने में मदद करता है।

पालक
यह हरी पत्तेदार सब्जी कैलोरी में कम लेकिन फाइबर में उच्च होती है। साथ ही, यह पोटेशियम, फोलेट, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह सभी पोषक तत्व रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

सेलरी
अगर आप नियमित रूप से सेलरी का सेवन करते हैं तो इससे उच्च रक्तचाप कम हो सकता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं जिन्हें फ़ेथलाइड्स कहा जाता है। यह फाइटोकेमिकल्स आर्टरी वॉल की मसल्स टिश्यू को आराम देते हैं, जिससे रक्त प्रवाह में वृद्धि होती है और बदले में रक्तचाप कम होता है।

ओटमील
आहार में फाइबर युक्त भोजन व होल ग्रेन को शामिल करने से शरीर को स्वस्थ रक्तचाप बनाए रखने में मदद मिलती है। ओटमील बस यही करता है। यह आपके सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दबाव दोनों को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण ब्लड प्रेशर के मरीजों को बहुत अधिक लाभ मिलता है।

एवोकाडो
एवोकाडो का सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर में अच्छा माना गया है। दसअसल, इसमें पाया जाने वाला ओलिक एसिड उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है।

तरबूज
तरबूज एक ऐसा फल है, जो ना केवल शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने में मददगार है, बल्कि इससे ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में भी मदद मिलती है। इसमें एल-सिट्रूलाइन नामक एक एमिनो एसिड होता है, जो रक्तचाप को कम करने के लिए सिद्ध हुआ है।

चुकंदर
यह वेजिटेबल नाइट्रेट्स से भरपूर होती है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने और रक्त प्रवाह में सुधार करने के लिए माना जाता है। इसलिए, अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको लाभ मिलता है।

संतरा
यह विटामिन सी रिच फल प्रतिरक्षा तंत्र के लिए काफी अच्छा माना गया है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, अपने रक्तचाप को कम करने के लिए आपको इसे अवश्य लेना चाहिए।

इन्हें भी करें आहार में शामिल
इन फलों व सब्जियों के अलावा आप अन्य कई तरह के फ्रेश फ्रूट्स व वेजिटेबल्स को आसानी से खा सकते हैं। इसके अलावा, होल ग्रेन, लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स नट्स और फलियां आदि भी आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगी। आप अपनी डाइट में ऐसे आहार को प्राथमिकता दें, जो पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हो।
इनसे करें तौबा
अगर आप अपनी समस्या को और अधिक नहीं बढ़ाना चाहते हैं तो सैचुरेटिड और ट्रांस फैट, सोडियम, रेड मीट, मिठाई और मीठे पेय पदार्थ से जहां तक संभव हो, दूर ही रहें।
तो अब आप भी अपनी डाइट में इन छोटे-छोटे बदलावों को करें और एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।



Click it and Unblock the Notifications