Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
हैंड सैनिटाइजर या हैंड सोप, जानिए वायरस से लड़ने में क्या है ज्यादा असरदार
हाथ हमारे शरीर का वो हिस्सा है, जो अन्य चीजों, सतहों और लोगों के सबसे ज्यादा संपर्क में आता है। यही वजह है कि इन पर कीटाणु (बैक्टीरिया, वायरस आदि) होने का खतरा भी ज्यादा होता है। जाने-अनजाने में इन संक्रमित हाथों से मुंह, चेहरा या अन्य शारीरिक हिस्सों को छूने से कीटाणुओं का आदान-प्रदान हो सकता है और हम कई जानलेवा बीमारियों के संपर्क में आ सकते हैं।
जब आप अपने हाथों को तेजी से कीटाणुरहित करना चाहते हैं, तो आप हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन साबुन और पानी से हाथ धोने की तुलना में हैंड सैनिटाइज़र कितना प्रभावी है? कोरोना वायरस के पहली और दूसरी लहर के दौरान ये बहस का मुद्दा था कि हाथ को साफ और कीटाणुरहित रखने के लिए सैनिटाइजर ज्यादा असरदार है या हैंड सोप?
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र आपके हाथों पर कीटाणुओं और बैक्टीरिया की मात्रा को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन वे सभी प्रकार के बैक्टीरिया से छुटकारा नहीं दिलाते हैं। यदि आपके हाथों पर गंदगी, ग्रीस या अन्य पदार्थ हैं, तो वे कम प्रभावी भी हो सकते हैं, इसलिए हाथ धोने के लिए साबुन और पानी से बेहतर कोई विकल्प नहीं हैं।
यदि आप हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करना चुनते हैं, तो सीडीसी (सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेशन) के अनुसार कम से कम 60% अल्कोहल वाले सैनिटाइज़र का उपयोग करें सिफारिशों का पालन करें।

हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल
सही तरीके से हाथ धोना सबसे अच्छा है, लेकिन जब साबुन और पानी उपलब्ध न हो, तो हैंड सैनिटाइज़र आपके हाथों को साफ रखने में मदद कर सकते हैं।
- सैनिटाइजर कितना उपयोग करना है इसके लिए लेबल की जांच करें और उत्पाद को एक हाथ की हथेली पर लगाएं।
- फिर दोनों हाथों को एक साथ रगड़े।
- अपने हाथों और उंगलियों की सभी सतहों पर सैनिटाइजर को लगभग 20 सेकंड तब तक रगड़ें जब तक कि आपके हाथ सूख न जाएं।

हाथ को प्रॉपर कैसे धोएं
साबुन और पानी से हाथ धोना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है यदि आपके हाथ दिखने में गंदे हैं या यदि आसपास वायरस का संक्रमण का डर है, जैसे कि नोरोवायरस और कोरोना वायरस।
- अपने हाथों को साफ बहते पानी से गीला करके और साबुन लगाएं।
अपने हाथों को आपस में रगड़ें, झाग बनाने के बाद अच्छी तरह स्क्रब करें; अपने हाथों के पिछले हिस्से, अपनी उंगलियों के बीच और अपने नाखूनों के नीचे स्क्रब करना न भूलें।
- अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक रगड़ते रहें।
- बहते पानी के नीचे हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
- अपने हाथों को एक साफ तौलिये या हवा से सुखाएं।

हाथ धोना हो जाता है बहुत जरुरी इन स्थितियों में
खाना बनाने से पहले, खाना बनाने के दौरान और बाद में या खाने से पहले हमेशा हाथ साफ करें। बाथरूम का उपयोग करने या डायपर बदलने के बाद, किसी जानवर को छूने के बाद या उनके कचरे को साफ करने के बाद, कचरे को संभालने के बाद, घावों का इलाज करने से पहले और बाद में, खांसने, छींकने या नाक बहने के बाद और किसी के साथ काम करने से पहले और बाद में भी हाथ साफ करने चाहिए। बीमार है।



Click it and Unblock the Notifications
