Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
संतरे जैसे दिखने वाले कीनू को खाने के होते हैं ये फायदे, जानें दोनों में फर्क
मार्केट में आपने संतरे जैसा दिखने वाला एक फल जरूर देखा होगा, जिसे कीनू कहा जाता है। संतरा और कीनू सिर्फ देखने में एक जैसे नहीं होते बल्कि दोनों के न्यूट्रिशनल बेनिफिट्स भी लगभग एक जैसे ही होते हैं। ये दोनों फल एक ही साइट्रस फैमिली से आते हैं और सर्दी के मौसम में बाजारों में ज्यादा देखने को मिलते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि संतरे जैसा दिखने वाले कीनू के फल को डेली रुटीन में अपनी डाइट में शामिल करने के फायदे और साथ ही संतरे और कीनू में क्या फर्क हैं।

डायजेशन में करता है सुधार
कीनू के सबसे अच्छे गुणों में से एक यह है कि यह पेट में घुल जाता है और डायजेशन सिस्टम पर कोई दबाव डाले बिना पाचन में मदद करता है। इसलिए, यदि आपका पेट कमजोर है या बदहजमी की समस्या है, तो आप दूध पीना छोड़कर अपने नाश्ते में कीनू के जूस को शामिल कर सकते हैं।

एलर्जी और सीने में जलन करता है कम
अगर आप एसीडिटी या सीने में जलन से पीड़ित हैं, तो कीनू आपके लिए सर्वोत्तम फल है। कीनू खनिज लवण में समृद्ध होते हैं, इसलिए, यह एसिडिटी को कम करने में सक्षम हैं। ऐसा माना जाता है कि रोज किन्नू का सेवन उन लोगों के लिए काफी प्रभावी है जो बैठकर ज्यादा काम करते हैं।

विटामिन सी और मिनरल से है भरपूर
कीनू विटामिन सी से समृद्ध होता है। विटामिन सी एंटी एजिंग एजेंट की तरह काम करता है। कीनू खाने या इसका जूस पीने से झुर्रियों से निपटने में मदद मिलती है। इसके अलावा, कीनू में मौजूद खनिज न केवल हमारे समग्र चयापचय को बढ़ाते हैं बल्कि स्किन को शाइनी भी बनाते हैं।

देता है नेचुरल एनर्जी
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर कीनू में ग्लूकोज, फ्रक्टोज़ और सुक्रोज भी पाया हाता है। कीनू को एनर्जी का सर्वोत्म स्रोत माना जाता है। कीनू के जूस को आप वर्क आउट के बाद एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी ले सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करता है बैलेंस
कीनू को खराब कोलेस्ट्रॉल के प्रभाव को कम करने और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में वृद्धि के लिए जाना जाता है। रोजाना कीनू का सेवन एथेरोस्क्लेरोसिस, हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावनाओं को कम कर सकता है।

बायोलॉजिकल अंतर
आप कीनू को देसी संतरे का विदेशी रूप कह सकते हैं क्योंकि इनमें बायोलॉजिकली काफी अंतर होता है। संतरा citrus reticulate और citrus maxima का हाईब्रिड होता है वहीं कीनू citrus deliciosa और citrus nobilis का हाईब्रिड होता है।
छिलके में अंतर
संतरे का छिलका काफी हल्का और पतला होता है जिसे आप आसानी से छील सकते हैं और ये सूरज की रोशनी में जल्दी पकने लगता है। वहीं कीनू का छिलका मोटा और टाइट होता है जो कि सूरज की रोशनी से जल्दी प्रभावित नहीं होता है।

स्वाद
वैसे तो ये दोनों फल देखने में काफी हद तक एक जैसे होते हैं लेकिन इनके स्वाद एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। कीनू संतरे की अपेक्षा ज्यादा रसीला और खट्टा होता है। जबकि संतरे में थोड़ा मीठापन भी होता है।
बीज
कीनू का फल संतरे की तुलना में सस्ता होता हैं क्योंकि कीनू के फल में संतरे की तुलना में अधिक बीज होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
