Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
गर्मियों में परफ्यूम लगाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, महिलाएं खासतौर पर इसे लगाने से बचें
गर्मियों के मौसम में पसीने की समस्या बढ़ जाती है, साथ ही शरीर से दुर्गंध आने की समस्या होने लगती है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें पसीने के कारण शरीर में गंदी बदबू भी आती है। पसीने की इस बदबू से बचने के लिए लोग आमतौर पर परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में कई तरह के परफ्यूम बिकते हैं। इसमें से कई लाइट होते हैं जबकि कुछ की खुशबू काफी हार्ड होती है। भले ही परफ्यूम आपकी पसीने की गंध को दूर करते हैं लेकिन यह सेहत के लिए काफी नुकसानदाक साबित होते हैं। परफ्यूम में कई ऐसे रसायन मिले होते हैं जिससे आपके कैंसर जैसी बड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
आपको बता दें कि परफ्यूम को बनाने और इसे लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखने के लिए इसमें कई तरह के रसायन का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें कई तरह के सिंथेटिक का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं।

हार्मोनल डिस्बैलेंस हो सकता है
परफ्यूम के इस्तेमाल करने से हार्मोनल डिस्बैलेंस और स्किन एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। इसमें मौजूद कुछ रसासन तो इतने खतरनाक होते हैं कि इससे स्किन पर चकत्ते, बांझपन और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी सामना करना पड़ता है।

प्रेगनेंसी में न करें इस्तेमाल
प्रेग्नेंसी के दौरान परफ्यूम का इस्तेमाल करना काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे गर्भवती महिला के बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

अल्जाइमर होने की समस्या
परफ्यूम का इस्तेमाल करने से अल्जाइमर होने का खतरा भी काफी रहता है। इससे साथ ही इसकी तेज गंध से सांस संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

हो सकती है स्किन समस्या
स्किन विशेषज्ञों की मानें तो अपनी छाती और गर्दन पर परफ्यूम या आफ्टरशेव का छिड़काव करके। धूप में सीधे बाहर जाने से सिवाएट पोइकिलोडर्मा नामक स्किन समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
