Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऑफिस में कोवर्कर के बुलिंग बिहेवियर को न करें नजरअंदाज, इन टिप्स की मदद से पाएं छुटकारा

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां काम करते हैं। वर्कप्लेस टेंशन बहुत अच्छे ऑफिसिस में भी हो सकता है क्योंकि कोवर्कर समय सीमा में बदलाव और सफल होने के दबाव से निपटते रहते हैं। लेकिन अगर आप अपने वर्क प्लेस पर सावधान नहीं रहेंगे, तो किसी एक व्यक्ति के कारण आपका दिन और काम दोनों बर्बाद हो सकता है। इतना ही नहीं इनका बिहेव आपके करियर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। यह कोई और नहीं बल्कि आपके टीम का साथी हो सकता है जो आपके काम का श्रेय लेता है या, फिर आपको और अन्य लोगों को नेगेटिव दिखाते हुए नीचा दिखा सकता है। ऐसे सहकर्मी आपको मेंटल हेल्थ ट्रोमा भी दे सकते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग आपको आपका बेहतर काम करने से रोक सकते हैं। ऐसे में आप अपने वर्कप्लेस पर रूड लोगों से दूरी बनाकर कैसे रह सकते हैं, आइए जानते हैं।
ऑफिस में रूड कोवर्कर से बचने के टिप्स
1. एक अच्छे रोल मॉडल बनें
ऑफिस में आप दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, ये कभी-कभी इस बात पर भी निर्भर करता है कि वो दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। कई बार आपके कोवर्कर अपने सीनियर को देखकर या उनके सामने अपना एक इम्प्रेशन जमाने के लिए दूसरों के साथ गलत व्यवहार करने लगते हैं। लेकिन आप उनके सामने अच्छा व्यवहार करके उनके लिए एक रोल मॉडल बन सकते हैं। ऑफिस में हो रहे मिसबिहेव को भी रोक सकते हैं।
2. मिसबिहेव को न करें नजरअंदाज
ऑफिस में अक्सर हम अपने कोवर्कर के मिसबिहेव को नजरअंदाज कर देते है। ऐसा करके हम उनकी हरकतों को बढ़ावा देते हैं। अगर आपके साथ कोई मिसबिहेव करें, या आपके सामने किसी के साथ गलत व्यवहार करें, तो आप तुरंत इसके विरोध में अपनी अवाज उठाएं।
3. कल्प्रिट से सीधे निपटे
जब आपके सामने कोई कोवर्कर किसी के साथ या आपके साथ गलत व्यवहार करें, या आपको नीचा दिखाने की कोशिश करें, तो आप उससे खुद निपटने की कोशिश करें। आप उसके मिसबिहेव करने का कारण जानें। लेकिन इस दौरान आप खुद को शांत रखते हुए उसके गलत व्यवहार को उसके सामने रखें। उन्हें बताए कि उनके नकारात्मक व्यवहार से आपको कैसा महसूस हो रहा है।
4. कल्प्रिट को सुनने की कोशिश करें
कई बार कल्प्रिट आपके किसी बात से आघात रहता है, जिस कारण वो आपसे बदला लेने के लिए या नाराजगी में आपसे मिसबिहेव करने लगते हैं। इसलिए किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आप एक बर अपने कोवर्कर से उसके गलत व्यवहार का कारण पूछने की कोशिश करें।
5. जरूरत पड़ने पर सीनियर की लें मदद
अगर आपके काम का माहौल आप पर भारी पड़ रहा है। आप अपने कोवर्कर के मिसबिहेव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं तो इस मुद्दे को आगे तक पहुंचाए। अगर आपको धमकाया जा रहा है, इग्नोर किया जा रहा है या परेशान किया जा रहा है, तो अपने एचआर को इस बारे में बातएं। हर ऑफिस में सीनियर और कोवर्कर के किसी भी तरह के मिसबिहेव से निपटने के लिए एक अलग टीम भी बनाई जाती है जो आपको एक ऑफिस में एक अच्छा माहौल देने की कोशिश करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
