Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना पेशंट्स इन बातों का रखें ध्यान, रिपोर्ट पॉजिटिव है तो ऐसे रखें ख्याल- भूल कर भी न करें ये गलतियां
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचाया हुआ है। रोजाना लाखों नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में कोविड 19 के लक्षण की पहचान करके घर पर ही इसका इलाज शुरु कर दें। अगर आप कोरोना पॉजिटिव हो गए तो चलिए जानते हैं आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर क्या करें
अगर आपको कोरोना वायरस के लक्षण नजर आते हैं तो खुद को तुरंत आइसोलेट कर लें। ऐसे कमरे में रहें जहां आपके लिए अलग से बाथरुम की व्यवस्था है। जल्द से जल्द आरटी-पीसीआर टेस्ट करा लें। घबराएं नहीं इस दौरान घर पर ही रहें। कोरोना वायरस से लोग घर पर भी ठीक हो सकते है। अगर आपको सांस लेने में परेशानी आती है तो अस्पताल जाएं।

कोरोना लक्षण दिखने पर क्या न करें
कोरोन लक्षण दिखने पर आप खाना, बर्तन और वॉशरुम दूसरे लोगों के साथ शेयर ना करें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बचें। घर से बाहर ना निकले। किसी भी दवाई जैसे स्टेरॉयड, रेमेडिसविर का खुद से प्रयोग ना करें।

कोविड 19 पॉजिटिव होने के बाद क्या करें
कोविड पॉजिटिव होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर तुरंत दवाइयां लेना शुरु कर दें। घर पर ही रहें। कोरोना वायरस में घर पर रहकर ठीक हो सकते है। आराम करें, हेल्दी डाइट जैसे फलों का जूस और नारियल पानी लें। जहां तक संभव हो घर में अलग कमरे में रहें। अगर आपको सांस लेने में परेशानी आती है तो अस्पताल जाएं।

कोविड 19 पॉजिटिव होने पर क्या ना करें
बिना डॉक्टर के सलाह किसी भी दवाई का सेवन ना करें। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से बचें। इस महामारी से बचने के लिए सावधानी रखने की जरुरत है।



Click it and Unblock the Notifications
