Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना को मात देने के लिए ऐसे पीएं दूध, जानें कैसे रिकवरी में करता है मदद
दूध का सेवन समग्र शरीर के विकास के लिए आवश्यक माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से आयुर्वेद में इसे सबसे पौष्टिक आहार की श्रेणी में रखा गया है। दूध पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसलिए कोरोना में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट ने दूध के सेवन पर जोर देने की बात कही। कोरोना में लोगों के लिए दूध एक तरह से ढाल का काम कर रहा है। आज वर्ल्ड मिल्क डे ( World Milk Day 2021) पर जानिए कैसे दूध ने कोरोना में रिकवरी में मदद की है।

हल्दी वाला दूध
कोरोना काल में कई हेल्थ एक्सपर्ट कोरोना से रिकवरी के लिए गोल्ड मिल्क यानी हल्दी वाले दूध को पीने की सलाह देते हुए नजर आए। आयुष मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों में हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी थी। धीरे-धीरे हल्दी वाला दूध कोविड प्रोटोकॉल का हिस्सा ही बन गया।

दूध पीने का सही समय
आयुर्वेद में दूध के सेवन का आइटम टाइम रात को ही बताया गया है। हालांकि, दूध पीकर तुरंत लेट न जाएं वरना हो सकता है कि आपको उल्टी हो जाए। इसलिए जब भी सोने से पहले दूध का सेवन करें तो 10 मिनट की वॉक कर लें। हालांकि, आप इसे सुबह के नाश्ते के वक्त नाश्ते के तौर पर भी पी सकते हैं।

शुगर मरीजों के लिए वरदान
कोरोना ने सबसे सबसे ज्यादा कम इम्यूनिटी वाले लोगों के साथ ही शुगर और बीपी के मरीजों को अपने चपेट में लिया। लेकिन हल्दी वाला दूध ऐसे मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ। एक शोध के अनुसार सुबह दूध पीने से रक्त का ग्लूकोज स्तर संतुलित रहता है जिससे टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम करता है।
कनाडा के गुएलफ विश्वविद्यालय के डॉक्टर डगलस गोफ के मुताबिक सुबह सबसे पहले उच्च कार्बोहाइड्रेट वाले अनाज के साथ उच्च प्रोटीन युक्त दूध लिया जाए तो शरीर में गैस्ट्रिक हार्मोन निकलेगा जो कि शरीर की पाचन क्रिया को बहुत धीमा कर देगा। जिसके वजह से व्यक्ति को बार-बार भूख लगेगी और उसके शरीर का ब्लड शुगर स्तर व मोटापा नियंत्रण में रहेगा।

कम होता है बैक्टीरिया का खतरा
गाय के दूध से एलर्जी होने की संभावना कम रहती है। दरअसल गाय के कच्चे दूध से बैक्टीरिया का खतरा बहुत कम है और इस दूध में प्रोबायोटिक्स, विटामिन डी और इम्युनोग्लोबुलिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है और एलर्जी का खतरा कम होता है।

दूध में होते हैं ये पोषक तत्व
शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है। इसके अलावा दूध में विटामिन ए, बी1, बी2, बी12 और डी, मैग्नीशियम, फास्फोरस, राइबोफ्लेविन और पोटेशियम सहित पोषक तत्वों से समृद्ध है। अपने पाचक और पौष्टिक गुणों के लिए ही दूध आयुर्वेद में एक विशेष स्थान रखता है।

दूध पीने के फायदे
कैल्शियम की पूर्ति हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाती है।
एनर्जी बढ़ाने में कारगर
कब्ज की समस्या को करें दूर
थकावट दूर करने के लिए फायदेमंद
गले के लिए फायदेमंद
तनाव दूर करने के लिए
अनिंद्रा की समस्या



Click it and Unblock the Notifications
